Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मचाया धमाल, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 09:16 PM IST

Rohit Sharma, India vs Sri Lanka, Asia Cup 2022: रोहित शर्मा ने एशिया कप 2022 में श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के साथ-साथ कई शानदार रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी है।

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मचाया धमाल, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
Photo Credit: AP

Rohit Sharma against Sri Lanka, Asia Cup 2022, IND vs SL: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2022 में मंगलवार को खेले गए मैच में श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार पारी को अंजाम दिया। मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था और कप्तान व ओपनर रोहित शर्मा ने इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्होंने अर्धशतकीय पारी के साथ कई धमाकेदार रिकॉर्ड्स भी बना डाले।

भारत-श्रीलंका एशिया कप मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और ओपनर केएल राहुल 6 रन बनाकर जबकि विराट कोहली शन्य पर आउट हो गए। लेकिन रोहित शर्मा ने पारी को पलटने का काम किया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 32 गेंदों में जानदार पचासा जड़ डाला। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के धुरंधर स्पिनर हसरंगा की गेंदों की धुनाई भी की।

रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 शानदार छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ साझेदारी को भी खड़ा किया जिसने श्रीलंका को बैकफुट पर ढकेल दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने एशिया कप इतिहास के कुछ शानदार रिकॉर्ड्स भी बना डाले।

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स

- रोहित शर्मा एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

- वो एशिया कप इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने

- रोहित शर्मा ने एशिया कप इतिहास में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड बनाया, 17 छक्कों के साथ धोनी को पीछे छोड़ा

- भारत के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!