LIVE

IND vs SL Highlights: एशिया कप में भारत के हाथों से फिर फिसली जीत, श्रीलंका ने सुपर-फोर मुकाबला किया अपने नाम

Asia Cup 2022, India vs Sri Lanka Highlights: भारतीय टीम को एशिया कप 2022 के सुपर-फोर राउंड में श्रीलंका के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत ने 174 रन का टारगेट दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 6, 2022, 23:42 IST
Follow on Google News
IND vs SL Highlights: एशिया कप में भारत के हाथों से फिर फिसली जीत, श्रीलंका ने सुपर-फोर मुकाबला किया अपने नाम

भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर-फोर राउंड का एक और मुकाबला गंवा दिया। भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार के बाद मंगलवार को श्रीलंका टीम से 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (72) की शानदार पारी के दम पर 174 रन का टारगेट रखा, जिसे श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन विकेटकीपर बल्लेबाजी कुसल मेंडिस (57) ने बनाए।

श्रीलंका ने किया दमदार आगाज

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने दमदार आगाज किया। ओपनर पाथुम निसानका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 12वें ओवर में दो विकेट लेकर भारत को थोड़ी राहत दी। उन्होंने पहली गेंद पर निसानका को रोहित शर्मा जबकि चौथी गेंद पर चरित असलंका को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। निसानका ने 37 गेंदों में 4 चौकों औऱ 2 छक्कों के दम पर 52 रन बनाए। वहीं, असलंका 3 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाए। दनुष्का गुणथिलका 14वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने। उन्होंने केएल राहुल को कैच दिया। गुणथिलका ने 7 गेंदों में 1 रन बनाया।

राजपक्षे और शनाका जिताकर लौटे

श्रीलंका को चौथा झटका मेंडिस के रूप में लगा। उन्हें 15वें ओवर में चहल ने एलबीडब्ल्यू किया। मेंडिस ने 37 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के ठोके। यहां से भानुका राजपक्षे और कप्तान दासुन शनाका ने श्रीलंकाई पारी को आगे बढ़ाया और टीम को जिताकर लौटे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी की। राजपक्षे ने 17 गेंदों में 2 सिक्स के जरिए नाबाद 25 रन बनाए। वहीं, शनाका ने 18 गेंदों में 4 चौकों और 1 सिक्स की मदद से नाबाद 33 रन जुटाए। बता दें कि श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। अर्शदीप सिंह ने कसी हुई गेंदबाजी की पर भारत की हार टालने में नाकाम रहे।

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (7 गेंदों में 6) दूसरे ओवर में एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्हें स्पिनर महीश थीक्षणा ने एलबीडब्ल्यू किया। भारत को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जिन्हें दिलशान मदुशंका ने तीसरे ओवर में बोल्ड किया। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कोहली 4 गेंदें खेलने के बाद शून्य पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की दममदार साझेदारी की।

रोहित को करुणारत्ने ने किया आउट

रोहित और सूर्यकुमार की पार्टनरशिप को 13वें ओवर में चमिका करुणारत्ने ने तोड़ा। करुणारत्ने ने रोहित को पाथुम निसानका के हाथों लपकवाया। भारतीय कप्तान ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की बदौल 72 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार 15वें ओवर में दासुन शनाका का शिकार बने। उन्होंने थीक्षणा को कैच थमाया। सूर्यकुमार ने 29 गेंदों में 34 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया।

वहीं, हार्दिक पांड्या (13 गेंदों में 17) कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें 18वें ओवर में शनाका ने निसानका को कैच कराया। मदुशंका ने 19वें ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने दीपक हुड्डा (4 गेंदों में 3) को पहली गेंद पर बोल्ड किया जबकि ऋषभ पंत (13 गेंदों में 17) को निसानका के हाथों लपकवाया। भुवनेश्वर कुमार (0) को करुणारत्ने ने 20वें ओवर में बोल्ड किया। रविचंद्रन अश्विन 15 और अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 

India vs Sri Lanka Playing XI

भारत की प्‍लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षणा, असिथ फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

SEPT 06, 2022 23:25 IST

श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता मैच

श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर किया और उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की। हालांकि, भारत की हार को नहीं टाल सके। भानुका राजपक्षे ने पहली गेंद पर सिंगल, दासुन शनाका ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। राजपक्षे ने तीसरी गेंद डबल लिया। वहीं, राजपक्षे ने चौथी गेंद पर एक रन बनया। आखिरी दो गेंदों पर श्रीलंको दो रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद शनाका के बल्ले पर नहीं लगी पर वह फिर भी दौड़ गए। पंत का थ्रो नहीं लगा और फिर अर्शदीप का थ्रो भी नहीं लगा। ऐसे में जिससे श्रीलंका को बाई के दो रन मिले, जिससे टीम जीत दर्ज करने में सफलर रही।
19.5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 174/4, वाइड-3, बाई-2, लेग बाई-1 रन।

SEPT 06, 2022 23:10 IST

भुवनेश्वर कुमार ने खर्च किए 14 रन

IND vs SL T20 Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 14 रन खर्च किए। शनाका ने तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगाया। श्रीलंका को अंतिम ओवर में 7 रन की जरूरत है।

19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 167/4, भानुका राजपक्षे 21* और दासुन शनाका 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 23:04 IST

श्रीलंका को 21 रन की जरूरत

IND vs SL T20 Live Score: हार्दिक पांड्या ने 18वें ओवर में 12 रन दिए। शनाका ने तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का मार। श्रीलंको को 12 गेंदों में 21 रन की दरकार है।

18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 153/4, भानुका राजपक्षे 19* और दासुन शनाका 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 06, 2022 22:58 IST

अर्शदीप ने खर्च किए 9 रन

IND vs SL T20 Live Score: अर्शदीप ने 17वें ओवर में 9 रन खर्च किए। शनाका ने दूसरी गेदं पर चौका लगाया। श्रीलंका को 18 गेंदों में 33 रन की जरूरत है।
17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 141/4, भानुका राजपक्षे 19* और दासुन शनाका 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 06, 2022 22:53 IST

आर अश्विन ने दिए 12 रन

IND vs SL T20 Live Score: अश्विन ने 16वें ओवर में 12 रन दिए। राजपक्षे ने अकेले 10 रन जुटाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का मारा। 

16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 132/4, भानुका राजपक्षे 17* और दासुन शनाका 4* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 22:46 IST

चहल के जाल में फंसे मेंडिस

IND vs SL T20 Live Score: श्रीलंका को चौथा झटका कुसल मेंडिस के तौर पर लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे मेंडिस को चहल ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। ओपनर मेंडिस ने रिल्यू लिया लेकिन कोई फायाद नहीं हुआ। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करने के बाद 57 रन की पारी खेली। उन्होंने  4 चौके और 3 छक्के ठोके।

15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 120/4, भानुका राजपक्षे 7* और दासुन शनाका 2* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 06, 2022 22:40 IST

कुसल मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक

IND vs SL T20 Live Score: भारत को तीसरी सफलता आर अश्विन ने दिलाई है। उन्होंने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दनुष्का गुणथिलका को अपने जाल में फंसाया। वह बड़ा शॉट लगाने के कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे। गुणथिलका ने 7 गेंदों में 1 रन बनाया।

14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 110/3, कुसल मेंडिस 57* और भानुका राजपक्षे 0* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 06, 2022 22:38 IST

कुसल मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक

IND vs SL T20 Live Score: कुसल मेंडिस ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 13वें ओवर में चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीयर करियर का आठवां अर्धशतक है।

13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 105/2, कुसल मेंडिस 52* और दनुष्का गुणथिलका 1* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 22:32 IST

युजवेंद्र चहल ने किए दो शिकार

IND vs SL T20 Live Score: चहल ने 12वें ओवर में श्रीलंका दो झटके दिए। उन्होंने पहली गेंद पर ओपनर पाथुम निसानका को पवेलियन भेजा। निसानका ने  रिवर्स स्वीप के चक्कर में बैकवर्ड प्वाइंट रोहित शर्मा को कैच थमाया। उन्होंने 37 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं, चहल ने चौथी गेंद पर चरित असलंका का शिकार किया। असलंका बड़ा शॉट लगाना चाहते थे पर गेंद हवा में खड़ी हो गई। ऐसे में डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग सूर्यकुमार यादव ने कैच लपक लिया। असलंका का खाता नहीं खुला।
12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 98/2, कुसल मेंडिस 46* और दनुष्का गुणथिलका 0* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 22:26 IST

हार्दिक पांड्या ने दिए 8 रन

IND vs SL T20 Live Score: हार्दिक पांड्या ने 11वें ओवर में 8 रन दिए। मंडिस ने पहली गेंद पर चौका जमाया। इसके असावा मेंडिस और निसानका ने दो-दो रन दौड़कर लिए।
11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 97/0, पाथुम निसानका 52* और कुसल मेंडिस 45* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 22:20 IST

पाथुम निसानका ने जड़ी फिफ्टी

IND vs SL T20 Live Score: पाथुम निसानका ने फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने 33 गेंदों में 50 रन बनाए। अश्विन ने 10वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और 4 रन दिए।
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 89/0, पाथुम निसानका 50* और कुसल मेंडिस 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 22:16 IST

निसानका ने फिर खोले हाथे

IND vs SL T20 Live Score: श्रीलंका की टीम लगातार रनों में इजाफा कर रही है। चहल ने नौवें ओवर में 11 रन दिए। निसानका ने तीसरी गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग और डीप मिडविकेट की दिशा में सिक्स जमाया।
9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 85/0, पाथुम निसानका 48* और कुसल मेंडिस 37* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 22:11 IST

मेंडिस ने अश्विन पर जड़ा सिक्स

IND vs SL T20 Live Score: स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आठवें ओवर में 11 रन खर्च किए। मेंडिस ने दूसरी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। उन्होंने डीप स्क्वेयर लेग की तरफ हवाई फायर किया।
8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/0, पाथुम निसानका 39* और कुसल मेंडिस 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 22:07 IST

भारत को विकेट की तलाश

IND vs SL T20 Live Score: निसानका और मेंडिस आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और डटकर मोर्चा संभाले हुए हैं। सात ओवर का खेल समाप्त हो गया है और भारत को पहले विकेट की तलाश है। हार्दिक ने सातवें ओवर में 6 रन दिए।

7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 63/0, पाथुम निसानका 36* और कुसल मेंडिस 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 06, 2022 22:03 IST

श्रीलंका का पचासा हुआ कंप्लीट

IND vs SL T20 Live Score: श्रीलंका का पचासा पूरा हो गया है। युजवेंद्र चहल ने छठे ओवर में 12 रन दिए। निसानका ने पहली गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर सिक्स ठोका।
6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 57/0, पाथुम निसानका 33* और कुसल मेंडिस 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

SEPT 06, 2022 22:00 IST

अर्शदीप सिंह ने लुटाए 18 रन

IND vs SL T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने पांचवें ओवर में 18 रन लुटाए। मेंडिस ने पहली गेदं पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्सा जड़ा। निसानका ने तीसरी गेंद पर चौका मारा।

5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 45/0, पाथुम निसानका 28* और कुसल मेंडिस 17* क्रीज पर हैं।


 

SEPT 06, 2022 21:56 IST

पाथुम निसानका ने लगाया सिक्स

IND vs SL T20 Live Score: कप्तान रोहित ने चौथे ओवर में हार्दिक पांड्या को गेंद सौंपी, जिसमें 10 रन चले गए। निसानका ने दूसरी गेदं पर गेंदबाज के सिर से ऊपर से शानदार सिक्स ठोका। उन्होंने तीसरी गेंद पर डबल और चौथी गेंद पर सिंगल लिया। 

4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 27/0, पाथुम निसानका 23* और कुसल मेंडिस 4* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 21:53 IST

निसानका ने भुवी पर लगाया चौका

IND vs SL T20 Live Score: भवनेश्वर ने तीसरे ओवर में 8 रन दिए। निसानका ने एख बार फिर अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल किया और पुल कर चौका हासिल किया।

3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 17/0, पाथुम निसानका 14* और कुसल मेंडिस 3* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 06, 2022 21:48 IST

अर्शदीप सिंह ने 8 रन खर्च किए

IND vs SL T20 Live Score: कप्तान रोहित ने दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गेंद थमाई। उन्होंने 8 रन खर्च किए। निसानका ने पहली गेंद पर डबल, दूसरी गेंद पर सिंगल और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, मेंडिस ने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया।
2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 9/0, पाथुम निसानका 8* और कुसल मेंडिस 1* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 21:42 IST

श्रीलंका की पारी हुई शुरू

IND vs SL T20 Live Score: श्रीलंका की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए पाथुम निसानका और कुसल मेंडिस आए हैं। भारत के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। उन्होंने केवल 1 रन दिया, जो निसानका ने आखिरी गेंद पर बनाया।
1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1/0, पाथुम निसानका 1* और कुसल मेंडिस 0* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 21:37 IST

श्रीलंका को मिला 174 का टारगेट

IND vs SL T20 Live Score: भारत ने श्रीलंका को 174 रन का टारगेट दिया है। श्रीलंका के लिए 20वां ओवर करुणारत्ने ने किया। उन्होंने 12 खर्च किए और भुवनेश्वर कुमार का शिकार किया। भुवी बिना खाता खोले तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। आर अश्विन ने 15 और अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/8, वाइड-7, नो-बॉल-1 रन। 
 

SEPT 06, 2022 21:20 IST

एक ही ओवर आउट हुए हुड्डा-पंत 

IND vs SL T20 Live Score: भारत को छठा झटका दीपक हुड्डा के रूप में लगा है। हुड्डा सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें दिलशान मदुशंका ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। वह स्‍कूप शॉट खेलना चाहते थे मगर चूक गए। उन्होंने 4 गेंदों में 3 रन बनाए। वहीं, मदुशंका ने तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। पंत ने छह लगाने की कोशिश में डीप मिडविकेट निसानका को कैच थमा दिया। पंत ने 13 गेंदों में 17 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके ठोके।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/7, वाइड-7, नो-बॉल-1 रन। रविचंद्रन अश्विन 4* और भुवनेश्वर कुमार 0* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 21:13 IST

पांड्या को शनाका ने भेजा पवेलियन

IND vs SL T20 Live Score: भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। हार्दिक पांड्या को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर दासुन शनाका को पवेलियन भेजा। पांड्या वाइड लॉन्ग ऑन पर सिक्स लगाने के प्रयास में निसानका को कैच थमा बैठे। उन्होंने 13 गेंदों में 17 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का मारा। वहीं, चौथी गेदं पर दीपक हुड्डा को मैदान अंपायर ने आउट करार दिया लेकिन वह नो-बॉल के कारण बच गए। 
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 157/5, वाइड-7, नो-बॉल-1 रन। ऋषभ पंत 17* और दीपक हुड्डा 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 21:04 IST

वनिन्दु हसरंगा का स्पेल खत्म

IND vs SL T20 Live Score: स्पिनर वनिन्दु हसरंगा का चार ओवर का स्पेल खत्म हो गया है। उन्होंने 17वें ओवर में 5 रन खर्च किए। पांड्या ने तीन और पंत ने 2 रन बनाए।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/4, वाइड-4 रन। हार्दिक पांड्या 9* और ऋषभ पंत 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 21:01 IST

पंत ने थीक्षणा पर लगाया चौका

IND vs SL T20 Live Score:  महीश थीक्षणा ने 16वें ओवर में 8 रन दिए, जिसमें एक वाइड शामिल है। पंत ने दूसरी गेंद पर पुल किया और डीप मिडविकेट के बाईं ओर की दिशा में चौका हासिल किया।

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 135/4, वाइड-4 रन। हार्दिक पांड्या 6* और ऋषभ पंत 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 20:58 IST

सूर्यकुमार यादव ने गंवाया विकेट

IND vs SL T20 Live Score: भारत का चौथा विकेट सूर्यकुमार यादव के तौर पर गिरा है। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करने के बाद 34 रन बनाए। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का मारा। उन्हें मदुशंका ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर थीक्षणा के हाथों कैच कराया। वह अपर कट करना चाहते थे।

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/4, वाइड-3 रन। हार्दिक पांड्या 4* और ऋषभ पंत 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 20:50 IST

महीश थीक्षणा ने खर्च किए 6 रन

IND vs SL T20 Live Score: महीश थीक्षणा ने 14वें ओवर में 6 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने चार और हार्दिक ने 2 रन बनाए।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/3, वाइड-3 रन। सूर्यकुमार यादव 34* और हार्दिक पांड्या 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 20:46 IST

कप्तान रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

IND vs SL T20 Live Score: भारत का तीसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा है। रोहित ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। वह डीप कवर की दिशा में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पाथुम निसानका के हाथों लपके गए।

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/3, वाइड-3 रन। सूर्यकुमार यादव 30* और हार्दिक पांड्या 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 20:41 IST

रोहित ने की हसरंगा की धुनाई

IND vs SL T20 Live Score: रोहित ने 12वें ओवर में वनिन्दु हसरंगा की जमकर धुनाई की। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिक्स, पांचवीं गेंद पर फॉर और छठी गेंद पर छक्का लगाया।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 72* और सूर्यकुमार यादव 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 20:35 IST

सूर्यकुमार यादव ने मारा सिक्स

IND vs SL T20 Live Score: दिलशान मदुशंका ने 11वें ओवर में 12 रन दिए। सूर्यकुमार ने 10 और रोहित ने 2 रन जुटाए। सूर्यकुमार ने पांचवीं गेदं पर कदमों का इस्‍तेमाल किया और थर्ड मैन के ऊपर से सिक्स ठोक दिया।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 55* और सूर्यकुमार यादव 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 20:29 IST

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

IND vs SL T20 Live Score: कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 32 गेंदों में पचासा बनाया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 28वीं फिफ्टी है। रोहित ने 10वें ओवर में फर्नांडो के खिलाफ सिक्स और फॉर लगाया।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 53* और सूर्यकुमार यादव 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

SEPT 06, 2022 20:25 IST

रोहित शर्मा को मिला जीवनदान

IND vs SL T20 Live Score: वनिन्दु हसरंगा नौवें ओवर में 11 रन दिए। रोहित ने चार और सूर्यकुमार ने एक चौके समेत 7 रन जुटाए। रोहित को चौथी गेंद पर जीवनदान मिला। वह पंच करने के प्रयास में थे और शनाका के हाथ से गेंद फिसल गई।

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 41* और सूर्यकुमार यादव 15* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 20:18 IST

भारतीय टीम का पचासा पूरा

IND vs SL T20 Live Score: भारतीय टीम ने अपना पचासा पूरा कर लिया है। भारत ने 43 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। चमिका करुणारत्ने ने आठवें ओवर में 5 रन दिए। रोहित ने चार और सूर्यकुमार ने एक रन जुटाया।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 37* और सूर्यकुमार यादव 8* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 20:13 IST

गेंदबाजी के लिए आए हसरंगा

IND vs SL T20 Live Score: श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने सातवें ओवर में स्पिनर वनिन्दु हसरंगा को गेंद थमाई। उन्होंने 5 रन खर्च किए। रोहित ने 4 और सूर्यकुमार ने 1 रन बनाया।

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 33* और सूर्यकुमार यादव 7* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 06, 2022 20:10 IST

पावर प्ले हुआ समाप्त

IND vs SL T20 Live Score: पावर प्ले समाप्त हो गया है और भारतीय टीम पचासे के नजदीक है। महीश थीक्षणा ने छठे ओवर में 8 रन दिए। रोहित ने एक चौके समेत 6 रन जुटाए। वहीं, सूर्यकुमार ने 2 रन बनाए।

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 29* और सूर्यकुमार यादव 6* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 20:06 IST

रोहित शर्मा ने लगाया सिक्स और फॉर

IND vs SL T20 Live Score: असिथ फर्नांडो ने पांचवें ओवर में 14 रन खर्च किए। रोहित ने दूसरी गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में पुल के जरिए सिक्स ठोका। उन्होंने तीसरी गेंद पर प्‍वाइंट की ओर चौका निकाला। वहीं, कप्तान ने चौथी गेंद पर डबल और पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया। सूर्यकुमार ने आखिरी गेंद पर एक रन बनाया।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 23* और सूर्यकुमार यादव 4* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 20:03 IST

रोहित शर्मा ने खोले अपने हाथ

IND vs SL T20 Live Score: दो ओवर में दो विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने चौथे ओवर में अपने हाथ खोले और टीम से दबाव को कम करने का प्रयास किया। उन्होंने दूसरी गेंद पर स्‍लॉग किया और वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका बटोरा।

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 10* और सूर्यकुमार यादव 3* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 20:01 IST

विराट कोहली का नहीं खुला खाता

IND vs SL T20 Live Score: भारत को बड़ा झटका लगा है। राहुल के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए हैं। उन्होंने 4 गेंद खेलीं। उन्हें दिलशान मदुशंका ने तीसरे ओर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। कोहली स्‍लॉग करने की फिराक में थे पर गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्‍टंप्‍स में घुस गई। कोहली ने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 60 रन की पारी खेली थी।

3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/2, वाइड-3 रन। रोहित शर्मा 4* और सूर्यकुमार यादव 2* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 19:54 IST

केएल राहुल बने थीक्षणा का शिकार

IND vs SL T20 Live Score: भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा है। उन्होंने 7 गेंदों में 1 चौके के जरिए 6 रन बनाए। उन्हें स्पिनर महीश थीक्षणा ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। हालांकि, यह राहुल को आउट करार देने का फैसला विवादित रहा। दरअसल, मैदानी अंपयर के आउट देने के बाद राहुल ने रिव्यू लिया। रिव्यू में साफ पता नहीं चल पाया कि बैट एंड पैड था या नहीं। ऐसे में अंपायर कॉल के कारण राहुल को पवेलियन लौटना पड़ा।

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/1, वाइड-2 रन। रोहित शर्मा 3* और विराट कोहली 0* क्रीज पर हैं।

SEPT 06, 2022 19:37 IST

भारतीय पारी का हुआ आगाज

IND vs SL T20 Live Score: भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा आए हैं। वहीं, श्रीलंका की गेंदबाजी आक्रमण की कमान दिलशान मदुशंका ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 4 रन दिए, जिसमें दो वाइड शामिल हैं। राहुल और रोहित ने सिंगल निकाला। 

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0, वाइड-2 रन। केएल राहुल 1* और रोहित शर्मा 1* क्रीज पर हैं।
 

SEPT 06, 2022 19:30 IST

भारत ने किया एक बदलाव

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। भारत ने युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया है। वहीं, श्रीलंका ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई फेरबदल नहीं किया।

SEPT 06, 2022 19:20 IST

टॉस गंवाने के बाद क्या बोले रोहित?

टॉस गंवाने के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी का विकल्प चुनते। आज पिच पर घास कम है और यह ड्राई दिख रही है। पिच ज्यादा नहीं बदलती है और यह बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जाती है। इससे हमें खुलकर खेलने का मौका मिलता है। विश्व कप भी इसी तरह खेला जाएगा और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम ज्यादा मैच ना हारें। 

SEPT 06, 2022 19:06 IST

श्रीलंका जीता टॉस, भारत की पहले बैटिंग

श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्यौत दिया है। टॉस के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा कि हम दुबई के मैदान का रिकॉर्ड देखें तो पहले पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। यहां पिछले तीनों मैचों लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। हमारे बल्लेबाजों का दृष्टिकोण शानदार रहा है और हम इसे जारी रखने की उम्मीद करते हैं। कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों ने नए प्लेयर्स के आने और प्रदर्शन करने के लिए अच्छा माहौल तैयार किया है।

SEPT 06, 2022 18:56 IST

तैयारी में जुटी कोहली, राहुल, हार्दिक

SEPT 06, 2022 18:46 IST

50वीं पारी से एक कदम दूर पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 50वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी खेलने से एक कदम दूर हैं। वह 56 टी20 अंतररराष्ट्रीय मैचों में 49 पारी में बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं।

SEPT 06, 2022 18:15 IST

50 सिक्स के नजदीक हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 छक्के पूरे करने के नजदीक हैं। उन्होंने ऐसा करने के लिए तीन बड़े हिट की आवश्यकता है।

SEPT 06, 2022 18:00 IST

सिक्स के पचासे की ओर सूर्या

मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 छक्के जड़ने की दिशा में बढ़े रहे हैं। उन्हें केवल चार सिक्स की जरूरत है।

SEPT 06, 2022 17:45 IST

सिक्स सैकड़ा जमाएंगे विराट कोहली?

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में सिक्स का सैकड़ा बनाने वाले हैं। कोहली ने सबसे छोटे फॉर्मेट में अब तक 102 मैच खेले हैं और 98 छक्के जड़े हैं।

SEPT 06, 2022 17:30 IST

भारत-श्रीलंका भिड़ने के लिए तैयार

SEPT 06, 2022 17:15 IST

200 शिकार के करीब युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल सभी प्रारूपों में 200 विकेट का आंकड़ा छूने के करीब हैं। उन्होंने इसके लिए सिर्फ दो और शिकार की जरूरत है।

SEPT 06, 2022 17:00 IST

हार्दिक के रंग में लौटने की उम्मीद?

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-फोर मैच में कमाल नहीं दिखा पाए थे। वह शून्य पर आउट हो गए थे और उन्होंने 44 रन देकर केवल एक विकेट चटकाया था। ऐसे में अब भारतीय खेमे को उनके रंग में लौटने की उम्मीद होगी। 
 

SEPT 06, 2022 16:45 IST

आवेश खान की होगी वापसी?

भारतीय तेज गेंदबाद आवेश खान को अस्वस्थ होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा था। आवेश अब ठीक हो गए हैं और वह तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में वापसी कर सकते हैं।

SEPT 06, 2022 16:30 IST

क्या पूरा होगा कार्तिका का पचासा?

अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपना 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने के करीब हैं। अगर कार्तिक को आज श्रीलंका के खिलाफ मौका मिलता है तो वह मैचों का पचासा कंप्लीट कर लेंगे।

SEPT 06, 2022 16:16 IST

कोहली को इसलिए चाहिए 38 रन

विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन का आंकड़ा छूने के नजदीक हैं। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कोहली को यहां तक पहुंचने के लिए 38 रन की आवश्यकता है।

SEPT 06, 2022 15:54 IST

गौतम गंभीर ने दिया अहम सुझाव

गौतम गंभीर ने सुझाव दिया है कि टीम मैनेजमेंट को युजवेंद्र चहल को बाहर कर उनकी जगह आवेश खान को लाना चाहिए। गंभीर ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'चहल ने इस प्रतियोगिता में अच्छी गेंदबाजी नहीं की है, निश्चित रूप से उनकी जगह आवेश खान को लाना चाहिए और रवि बिश्नोई के साथ खेलना चाहिए।' आवेश खान अनफिट होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे। आवेश खान ने भारत के लिए शुरुआती 2 मुकाबले खेले हैं। जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 2 ओवर करते हुए 19 रन देकर 1 विकेट लिए है जबकि हांगकांग के खिलाफ 4 ओवर में 53 रन लुटाकर महंगे साबित हुए थे।

SEPT 06, 2022 15:03 IST

विराट कोहली के पास मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ने का मौका

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली के पास श्रीलंका के खिलाफ मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली अब तक 102 मुकाबलों में 32 अर्धशतक के सहारे 3462 रन बनाए हैं। उनसे आगे केवल रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल हैं। रोहित शर्मा के नाम 135 टी20 मुकाबलों में 3548 रन दर्ज है। वहीं, गप्टिल ने 121 मैचों में 3497 रन बनाए हैं। कोहली श्रीलंका के खिलाफ 36 रन बनाते ही गप्टिल को पीछे छोड़ देंगे। रोहित से आगे निकलने के लिए विराट को 87 रन बनाने होंगे।

SEPT 06, 2022 14:47 IST

सबा करीम की नाखुशी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे सबा करीम का मानना ​​है कि भारतीय टीम ने मौजूदा एशिया कप 2022 में रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को लेकर गलत फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भारत को अक्षर के बजाय दीपक चाहर को चुनना चाहिए था, यह देखते हुए कि उनके लाइनअप में बैकअप सीमर नहीं था। करीम ने इंडिया न्यूज से कहा, 'चाहर एक आदर्श रिप्लेसमेंट होते, क्योंकि वह न केवल एक टी20 विशेषज्ञ हैं, जो गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कर सकते हैं, बल्कि एक अतिरिक्त सीम विकल्प भी होते। हमने देखा कि कैसे पहले दो मैचों में तेज गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। चयनकर्ताओं को दीपक चाहर को रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के रूप में चुनना चाहिए था, क्योंकि वे पहले के खेलों में तीन तेज गेंदबाजों के साथ गए थे। हमारे पास टीम में पहले ही तीन स्पिनर हैं। इससे पता चलता है कि चयनकर्ताओं ने रिप्लेसमेंट का चुनाव करते समय ज्यादा नहीं सोचा।'

SEPT 06, 2022 14:32 IST

दासुन शनाका की प्रेस कांफ्रेंस

SEPT 06, 2022 14:13 IST

श्रीलंका है मैच के लिए तैयार

SEPT 06, 2022 13:44 IST

वीरेंद्र सहवाग की बड़ी भविष्‍यवाणी

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारत का श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला करो या मरो स्थिति का है, लेकिन इस साल पाकिस्‍तान एशिया कप खिताब का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है। क्रिकबज पर बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा, 'अगर भारत एक और मुकाबला हारा तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। पाकिस्‍तान के पास फायदा है क्‍योंकि वो अगर एक मैच हारा तो दूसरा जीतने का मौका होगा और उनका नेट रन रेट फाइनल में ले जाएगा। भारत अगर एक भी मैच हारा तो बाहर हो जाएगा। तो दबाव भारत पर है। पाकिस्‍तान लंबे समय के बाद फाइनल में खेलेगा और एशिया कप में उसने लंबे समय बाद भारत को मात दी। यह पाकिस्‍तान का साल हो सकता है।'

SEPT 06, 2022 12:58 IST

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्‍यास

SEPT 06, 2022 12:03 IST

अर्शदीप सिंह के साथ पूरा देश खड़ा है

SEPT 06, 2022 11:48 IST

श्रीलंका की संभावित प्‍लेइंग 11

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसानका, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षणा/प्रवीण जयविक्रमा, असिथ फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

SEPT 06, 2022 11:48 IST

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा/अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवि बिश्नोई/आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

SEPT 06, 2022 11:48 IST

भारत-श्रीलंका हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 29 मैच खेले गए हैं। भारत ने इसमें से 22 मुकाबले जीते जबकि श्रीलंकाई टीम केवल सात मैच जीत सकी है। वहीं एशिया कप में भारत-श्रीलंका के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो यहां दोनों टीमों का पलड़ा बराबर है। एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच कुल 20 मैच खेले गए, जिसमें से भारत और श्रीलंका ने 10-10 मैच जीते। 

SEPT 06, 2022 11:47 IST

भारत-श्रीलंका की जंग

भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को दुबई अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा। दासुन शनाका के नेतृत्‍व वाली श्रीलंका ने सुपर-4 राउंड के अपने पहले मैच में अफगानिस्‍तान को हराया था। उसकी कोशिश विजयी लय बरकरार रखने की होगी। वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को सुपर-4 राउंड के अपने पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के हाथों 5 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी।