पाकिस्तान में हुई ऐसी शर्मनाक घटना, अब श्रीलंका में मौजूद पाक क्रिकेटर्स की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2021, 08:11 PM IST

Security of Pakistani cricketers beefed up in Sri Lanka: श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल 2021) खेलने के लिए मौजूद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है।

पाकिस्तान में हुई ऐसी शर्मनाक घटना, अब श्रीलंका में मौजूद पाक क्रिकेटर्स की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के सियालकोट में भीड़ द्वारा श्रीलंका के एक नागरिक को पीट-पीट कर मार दिये जाने की घटना के बाद  देश में चल रहे लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में भाग लेने वाले सभी क्रिकेटरों की व्यक्तिगत सुरक्षा कड़ी कर दी है।

इस टी20 लीग में शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और मोहम्मद हफीज समेत पाकिस्तान के कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एसएलसी के एक शीर्ष अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि सिर्फ पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए नहीं बल्कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पांच टीमों के सभी क्रिकेटरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।  रविवार को शुरू हुआ यह टी20 टूर्नामेंट 23 दिसंबर तक चलेगा।

इस प्रतियोगिता में नामीबिया और यूएई के साथ सभी शीर्ष क्रिकेट खेलने वाले देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें हालांकि कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तान में भीड़ ने शुक्रवार को श्रीलंका के नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदाना की पीटने के बाद जलाकर हत्या कर दी थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!