जसप्रीत बुमराह घातक गेंदबाजी करने के बाद अचानक मैदान से बाहर क्‍यों चले गए? यहां जानिए क्‍या है सच्‍चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2021, 06:30 PM IST

Jasprit Bumrah suffers ankle sprain: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सेंचुरियान टेस्ट के तीसरे दिन घातक गेंदबाजी करने के बाद अचानक मैदान से बाहर जाना पड़ा। जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह?

जसप्रीत बुमराह घातक गेंदबाजी करने के बाद अचानक मैदान से बाहर क्‍यों चले गए? यहां जानिए क्‍या है सच्‍चाई

सेंचुरियन: भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को यहां टखने में मोच आने के कारण मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

बुमराह ने बल्लेबाजी करते हुए 14 रन बनाकर भारत का स्कोर पहली पारी में 327 रन तक पहुंचाने में योगदान दिया और फिर पारी की पांचवीं गेंद पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को आउट किया।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में अपने छठे ओवर की पांचवीं गेंद करने के बाद टखने में मोच आने के कारण वह मैदान छोड़कर बाहर चले गये। फालोथ्रू में उनका दायां टखना मुड़ गया था जिसके बाद उन्हें दर्द से परेशान देखा गया और तुरंत ही उन्हें चिकित्सकीय मदद दी गयी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, 'पहली पारी में गेंदबाजी करते समय जसप्रीत बुमराह के दाहिने टखने में मोच आ गयी। इस समय वह चिकित्सा टीम की निगरानी में है। उनके स्थान पर श्रेयस अय्यर क्षेत्ररक्षण के लिये मैदान पर हैं।'

बुमराह बिना किसी मदद के मैदान से बाहर निकले लेकिन बाद में उनके टखने पर पट्टी बंधी देखी गयी। उन्होंने 12 रन देकर एक विकेट लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!