IND vs WI: आज इन तीन खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, क्या दूसरे वनडे में होगी टीम में एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 10:21 PM IST

Indian cricket team's training session ahead of second ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने सोमवार को जमकर पसीना बहाया।

IND vs WI: आज इन तीन खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, क्या दूसरे वनडे में होगी टीम में एंट्री
Photo Credit: Twitter

India vs West Indies 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। इस मुकाबले में कुछ ही भारतीय खिलाड़ी रहे जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऐसे में क्या दूसरे वनडे में टीम में कुछ बदलाव होंगे? सोमवार को तीन भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास सत्र में पसीना बहाया, सवाल यही है कि, क्या इनकी टीम में एंट्री होने वाली है।

टीम में शामिल होने के बाद पृथकवास पूरा कर चुके भारतीय उप-कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने सोमवार को नेट सत्र के दौरान प्रैक्टिस की। ये टीम इंडिया के सदस्यों के लिए एक वैकल्पिक अभ्यास सत्र था क्योंकि टीम ने एक दिन पहले ही मैच खेला था।  भारतीय दल में कोविड-19 पॉजिटिव के कुछ मामले सामने आने के बाद अग्रवाल को टीम में जोड़ा गया था।

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) भी अभ्यास सत्र का हिस्सा थे। बीसीसीआई ने क्रिकेटरों की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘देखो यहां कौन हैं। तीनों टीम में शामिल हुए और आज अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया।’’ भारत ने रविवार को सीमित ओवरों के नये कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में पहले एकदिवसीय में छह विकेट से जीत दर्ज की।

तीन मैचों की इस श्रृंखला के दूसरे मैच में इस बात की संभावना है कि अग्रवाल रोहित के साथ पारी का आगाज करेंगे। सीरीज के पहले मैच में रोहित ने इशान किशन के साथ पारी का आगाज किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!