IND vs BAN 1st ODI: भारत-बांग्लादेश पहला वनडे मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें LIVE मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 12:07 PM IST

भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मीरपुर के शेर-ए-बांग्‍ला स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण जानिए आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

IND vs BAN 1st ODI: भारत-बांग्लादेश पहला वनडे मैच का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें LIVE मैच
Photo Credit: AP

भारत और बांग्‍लादेश के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे जबकि बांग्‍लादेश की कमान लिटन दास संभालेंगे। भारत और बांग्‍लादेश की आखिरी भिड़ंत हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप के दौरान हुई थी, जहां वर्षा बाधित मुकाबले में मेन इन ब्‍ल्‍यू ने 5 रन से जीत दर्ज की थी।

वैसे दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 वनडे खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा बेहद भारी है। भारत ने जहां 30 वनडे मुकाबलों में जीत दर्ज की, वहीं बांग्‍लादेश की टीम केवल 5 वनडे जीतने में कामयाब रही है। दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ समय से काफी कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है। भारत और बांग्‍लादेश के बीच मुकाबलों के दौरान कई विवादास्‍पद घटनाएं भी होती रही हैं। इस नजरिये से भारत-बांग्‍लादेश वनडे सीरीज रोमांचक होने की पूरी उम्‍मीद है। चलिए आपको बताते हैं कि भारत-बांग्‍लादेश के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा? (When IND vs BAN 1st Odi to be played)

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला वनडे रविवार यानी 4 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला वनडे कहां खेला जाएगा? (Where IND vs BAN 1st odi to be played)

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला वनडे मीरपुर के शेर-ए-बांग्‍ला स्‍टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (IND vs BAN 1st Odi IST details)

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले होगा।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण किस चैनल पर देख सकते हैं? (IND vs BAN 1st Odi live telecast)

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण आप सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत-बांग्‍लादेश पहले वनडे की लाइव स्‍ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं? (IND vs BAN 1st Odi Live Streaming)

भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहले वनडे की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप सोनीलिव ऐप पर देख सकते हैं। टाइम्‍स नाउ नवभारत पर भी आप मैच से संबंधित अहम कवरेज और लाइव अपडेट्स जान सकते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!