इंग्लैंड की एशेज में करारी हार से भड़के पूर्व दिग्गज इयान बेल, कर डाली इस पुराने सिस्टम को बहाल करने की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 02:21 PM IST

Australia vs England Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम 0-3 से पिछड़ चुकी है। इंग्लैंड के सीरीज गंवाने पर इयान बैल ने नाराजगी का इजहार किया है। उन्होंने साथ ही चयन समिति फिर बहाल करने की मांग की है।

इंग्लैंड की एशेज में करारी हार से भड़के पूर्व दिग्गज इयान बेल, कर डाली इस पुराने सिस्टम को बहाल करने की मांग

मेलबर्न: एशेज सीरीज में करारी हार के मद्देनजर पूर्व बल्लेबाज इयान बेल का मानना है कि इंग्लैंड को टीमों के चयन के लिये पारंपरिक चयन समिति बहाल करनी चाहिये। करीब सौ बरस बाद बदलाव की प्रक्रिया में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति खत्म कर दी। 

तीन साल तक पद पर रहने के बाद अप्रैल में एड स्मिथ आखिरी मुख्य चयनकर्ता के रूप में विदा हुए। उसके बाद से मुख्य कोच क्रिस सिल्वरहुड राष्ट्रीय टीमों का चयन कप्तान जो रूट और इयोन मोर्गन की सलाह से करते हैं।

बेल ने ‘स्पोटर्स डे’ से कहा, 'मुझे चयन समिति खत्म करने का फैसला काफी कठोर लगा। क्रिस सिल्वरहुड मुख्य कोच और चयनकर्ता भी हैं और ऐसे में खिलाड़ी कोच को ईमानदारी से कैसे बता सकेगा कि मुझे खेल के इस पहलू में परेशानी पेश आ रही है क्योंकि वही सारे फैसले लेने वाले हैं।' 

इंग्लैंड के लिये 118 टेस्ट और 161 वनडे खेल चुके बेल ने कहा कि चयनकर्ता वह होना चाहिये जो ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं हो और रोजाना खिलाड़ियों से बात नहीं करता हो।

उन्होंने कहा, 'चयन समिति का प्रमुख वह होना चाहिये जो ड्रेसिंग रूम के बाहर रहता हो। वह जज्बाती तौर पर सभी खिलाड़ियों से जुड़ा नहीं हो या रोजाना उनसे बात नहीं करता हो।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!