पिता बने हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया में पोस्ट साझा कर दी जानकारी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2020, 04:47 PM IST

Hardik Pandya and Natasa Stankovic blessed with a baby boy: टीम इंडिया ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर साझा करके प्रशंसकों को खुशखबरी दी है।

पिता बने हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया में पोस्ट साझा कर दी जानकारी 
Photo Credit: Twitter

मुंबई: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2020 के आयोजन की सुगबुगाहट के बीच पिता बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पिता बनने की खबर अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके दी। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टान्कोविक ने अपने पहले बच्चे का मिलकर स्वागत किया है और बच्चे की तस्वीर भी साझा की है। 

हार्दिक ने अपने बेटे की जो तस्वीर साझा की है उसमें वो उसके नन्हे हाथों को अपने हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी बेटे का चेहरा तस्वीर में नहीं दिख रहा है। 

हार्दिक पांड्या ने साल 2020 की शुरुआत में अपनी और नताशा की सगाई का ऐलान किया था। पांड्या ने 31 मई को इन्सटाग्राम पोस्ट करके नताशा के प्रेगनेंट होने की खबर दी थी। इसी पोस्ट में शादी की शादी की तस्वीरें भी साझा की थी। और अब वो पिता भी बन गए हैं। उनकी जिंदगी में सबकुछ इतनी तेजी में हुआ कि किसी को भनक तक नहीं लगी। हर किसी को जानकारी तब मिली जब पांड्या या नताशा स्टानकोविच ने इसका ऐलान  नहीं किया। नताशा और पांड्या दोनों लगातार सोशल मीडिया पर नताशा के साथ की तस्वीरें साझा कर रहे थे। 

नताशा के प्रेगनेंट होने की खबर साझा करते हुए पांड्या ने 31 मई को जो पोस्ट की थी उसमें उन्होंने लिखा, 'नताशा और मेरी एकसाथ यात्रा बहुत शानदार रही और यह ज्‍यादा बेहतर होने जा रही है। हम अपनी जिंदगी में नन्‍हें मेहमान का स्‍वागत करने को लेकर उत्‍सुक हैं। हम अपनी जिंदगी के नए चरण को लेकर काफी उत्‍साहित हैं और आपकी सबकी दुआएं व आर्शीवाद चाहते हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!