बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध लिस्ट में हार्दिक पांड्या, रहाणे और पुजारा को लगा जोर का झटका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 10:23 PM IST

BCCI Central Contract list: बीसीसीआई द्वारा जारी की गई केंद्रीय अनुबंध सूची में तीन भारतीय खिलाड़ियों को करारा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का डिमोशन हुआ है।

बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध लिस्ट में हार्दिक पांड्या, रहाणे और पुजारा को लगा जोर का झटका

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व टेस्ट उप कप्तान अंजिक्य रहाणे को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की ताजा केंद्रीय अनुबंध सूची में निचले ग्रेड में खिसका दिया गया जिसे बुधवार को बोर्ड शीर्ष परिषद द्वारा मंजूरी दी गयी थी।

बीसीसीआई के ग्रेड के चार वर्ग हैं जिसमें ‘ए प्लस’ में खिलाड़ियों को सात करोड़ रूपये जबकि ए, बी और सी वर्गों में क्रमश: पांच करोड़ रूपये, तीन करोड़ रूपये और एक करोड़ रूपये दिये जाते हैं।

इसके अनुसार पुजारा और रहाणे को खराब फॉर्म के चलते अब ग्रेड बी में कर दिया गया है जो पहले ग्रेड ए में थे। इन दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से भी बाहर कर दिया गया। पीटीआई-भाषा ने 20 जनवरी को खबर दी थी कि उन्हें निचले ग्रेड में खिसका दिया जायेगा।

हालांकि सबसे बड़ी गिरावट चोटों से जूझ रहे ऑलराउंउर हार्दिक पांड्या के ग्रेड में रही जिन्हें सूची में ग्रेड ए से सीधे ग्रेड सी में खिसका दिया गया। विवादास्पद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को भी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है, उन्हें ग्रेड बी से सी में खिसकाया गया है लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक करोड़ रूपये मिलेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!