इस भारतीय लड़की से 27 मार्च को शादी करेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, शादी का कार्ड वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 09:39 PM IST

Glenn Maxwell marriage date announced, Who is Vini Raman: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा कर दिया है। भारतीय लड़की विनी रमन से उनकी शादी का कार्ड भी वायरल है।

इस भारतीय लड़की से 27 मार्च को शादी करेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, शादी का कार्ड वायरल
Photo Credit: Twitter

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा कर दिया है। अगर आईपीएल 2022 अप्रैल में शुरू होता है तो उससे ठीक पहले उनकी शादी हो रही है। मैक्सवेल अपनी भारतीय मंगेतर विनी रमन से 27 मार्च को शादी करेंगे। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड तमिल में है और अब ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस कार्ड के मुताबिक उनकी शादी मेलबर्न में तमिल-ब्राह्मण रीति-रिवाज से होगी। ऐसा दिखता है वायरल हो रहा है उनकी शादी का कार्ड..

Glenn Maxwell wedding card

कौन हैं मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन?

ग्लेन मैक्सवेल की भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन की सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक वो मेलबर्न में एक फार्मासिस्‍ट हैं। इन दोनों की सगाई के बाद खुलासा हुआ था कि विनी रमन ने ही ग्लेन मैक्सवेल को उस बुरे दौर से निकलने में मदद की थी जब वो मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कतों के कारण क्रिकेट से दूर हो गए थे। मैक्सवेल ने उसके बाद 2021 में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की।

Glenn Maxwell fiancee vini raman

glenn maxwell vini raman fiancee

मैक्सवेल और विनी रमन ने दो साल पहले मार्च 2020 में सगाई कर ली थी। दोनों ने करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। उसके बाद विनी रमन और मैक्सवेल ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली और फैंस से इसको साझा किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!