IPL DC Team 2022 Players List: इन खिलाड़ियों के साथ दबंगई दिखाने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, ये है दिल्ली की टीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2022, 04:14 PM IST

IPL DC Team 2022 Players List, Full Squad: पिछले दो सीजन से प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इन खिलाड़ियों के साथ पहली बार खिताब अपने नाम करने उतरेगी। नीलामी के बाद ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम।

IPL DC Team 2022 Players List: इन खिलाड़ियों के साथ दबंगई दिखाने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, ये है दिल्ली की टीम

IPL DC Team 2022 Players List, Squad: ऋषभ पंत की कप्तानी में साल 2021 में आईपीएल 14 में लीग दौर में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टॉप पर रहकर प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर आईपीएल नीलामी में नए जोश के साथ उतरी है। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में उतरने से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया था। टीम ने 16 करोड़ की मोटी कीमत पर कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन किया। इसके अलावा 9.5 करोड़ में स्पिनर अक्षर पटेल, 7.50 करोड़ में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन की गई टीम में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया शामिल हैं। 

IPL 2022, LSG vs DC Today Match Playing 11, Live Score: Watch here

सबसे कम राशि के साथ दिल्ली उतरी थी मैदान में 
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर्स में सबके कम राशि के साथ नीलामी में उतरी थी। दिल्ली के पास 47.50 करोड़ रुपये शेष बचे थे। नीलामी में दिल्ली की नजर 6-7 ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर थी जो टीम को स्टेबिलिटी दे सकें। दिल्ली को नीलामी में 7 विदेश सहित कुल 21 खिलाड़ियों को दिल्ली को खरीदना था। उसके पास एक जगह खाली रह गई। वो केवल 20 खिलाड़ियों को खरीद पाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में कुल 24 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने अपने पाले में करने के लिए 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए। वो नीलामी में दिल्ली के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। नीलामी के बाद ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम।




दिल्ली कैपिटल्स (DC) [Delhi Capitals Squad and Players FULL list]

रिटेन खिलाड़ी: ऋषभ पंत(16 करोड़), अक्षर पटेल( 9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.50 करोड़), एनरिक नॉर्खिया( 6.5 करोड़) 
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर(10.75 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान( 2 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), अश्विन हेबर(20 लाख), डेविड वॉर्नर(6.25 करोड़), कमलेश नागरकोटी( 01.10 करोड़), सरफराज खान( 20 लाख), मिचेल मार्श( 6.5 करोड़), केएस भरत( 2 करोड़), मनदीप सिंह( 1.1 करोड़), खलील अहमद(5.25 करोड़), चेतन सकारिया(4.2 करोड़), ललित यादव( 65 लाख), रिपल पटेल( 20 लाख), यश धुल (20 लाख), रोवमैन पॉवेल(2.8 करोड़), प्रवीण दुबे(50 लाख),लुंगी नगिडी(50 लाख), टिम सीफर्ट( 50 लाख), विकी ओस्तवाल(20 लाख)

DELHI CAPITALS (DC) FULL SQUAD AND PLAYERS LIST- दिल्ली कैपिटल्स

सीरियल नंबर खिलाड़ी देश  बेस प्राइज नीलामी कीमत
1 ऋषभ पंत  भारत    16 करोड़
2 अक्षर पटेल भारत   09 करोड़
3 पृथ्वी शॉ भारत   7.50 करोड़
4 एनरिक नॉर्खिया द. अफ्रीका   6.50 करोड़
5 शार्दुल ठाकुर भारत 2 करोड़  10.75 करोड़
6 मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश 2 करोड़ 02.00 करोड़
7 कुलदीप यादव भारत 2 करोड़ 02 करोड़
8 अश्विन हेबर भारत 20 लाख 20 लाख
9 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 2 करोड़ 06.25 करोड़
10 कमलेश नागरकोटी भारत  40 लाख 01.10 करोड़
11 सरफराज खान भारत 20 लाख 20 लाख
12 मिचेल मार्श  ऑस्ट्रेलिया 2 करोड़ 06.50 करोड़
13 केएस भरत भारत  20 लाख 2 करोड़ 
14 मनदीप सिंह भारत 50 लाख 1.1 करोड़
15 खलील अहमद भारत 50 लाख  5.25 करोड़
16 चेतन सकारिया भारत 50 लाख  4.2 करोड़
17 ललित यादव  भारत  20 लाख 65 लाख 
18 रिपल पटेल भारत 20 लाख 20 लाख
19 यश धुल भारत 20 लाख  50 लाख
20 रोवमैन पॉवेल वेस्टइंडीज 75 लाख 2.8 करोड़
21 प्रवीण दुबे  भारत 20 लाख 50 लाख
22 लुंगी नगिडी द. अफ्रीका  50 लाख 50 लाख
23 टिम सीफर्ट न्यूजीलैंड 50 लाख 50 लाख
24 विकी ओस्तवाल भारत 20 लाख 20 लाख
25        
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!