एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया टीम का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 05:46 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी मेजबानी में यूएई में खेले जाने वाले एशिया कप 2022 के लिए टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया।

एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया टीम का ऐलान
Photo Credit: Twitter

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में आयोजित होने जा रहे एशिया कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया। श्रीलंका इस टूर्नामेंट में बतौर मेजबान शिरकत करेगा। टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीलंका में होना था लेकिन राजनीतिक अस्थिरता और विरोध प्रदर्शन के बीच क्रिकेट श्रीलंका ने टूर्नामेंट का आयोजन घर पर करने पर असमर्था जाहिर की थी। ऐसे में उसे यूएई स्थानांतरित कर दिया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होगा। 

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका खेलेगा उद्धाटन मैच
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम की कमान नियमित कप्तान दसुन शनाका के हाथों में सौंपी है। चरिथ असलंका को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। श्रीलंका टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज अफगानिस्तान के खिलाफ उद्घाटन मुकाबले में करेगी। ये मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

दो बदलाव का खेल मंत्री को भेजा गया है प्रस्ताव
बिनुरा फर्नांडो और कसुन रंजीता को एशिया कप के लिए टीम में चुना गया था लेकिन दोनों इनवीटेशनल टी20 लीग के दौरान चोटिल हो गए। ऐसे में बिनुरा फर्नांडो की जगह असिता फर्नांडो और कसुन रंजीत की जगह प्रमोद मदुशान को टीम में शामिल करने की अनुमति खेल मंत्री से मांगी गई है। उनकी सहमति मिलते ही ये दोनों खिलाड़ी टीम में शामिल हो जाएंगे। 

एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम:
दसुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, अशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, मसीथा पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो, दुष्मंथा चमीरा, दिनेश चांदीमल

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!