बड़ी खबरः ICC ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में किया ऐसा फेरबदल, ऑस्ट्रेलिया ने छीना टीम इंडिया से ताज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2020, 12:02 AM IST

ICC World Test Championship: आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अंक प्रणाली में ऐसा बदलाव किया कि भारतीय टीम लुढ़क कर नंबर.2 पर आ गई और ऑस्ट्रेलिया नंबर.1 टीम बन गई।

बड़ी खबरः ICC ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में किया ऐसा फेरबदल, ऑस्ट्रेलिया ने छीना टीम इंडिया से ताज
Photo Credit: AP, File Image

नई दिल्लीः कोरोना काल में जिस तरह से क्रिकेट थमा उसके बाद कई चीजों में बदलाव हुए। गुरुवार को भी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने एक बदलाव किया लेकिन इस बदलाव ने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले झटका दे दिया है। दरअसल, आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली में थोड़ा बदलाव किया नतीजतन ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर.1 बन गई जबकि शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम लुढ़कते हुए नंबर.2 पर खिसक गई है।

कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक प्रणाली में बदलाव किया है। आईसीसी ने अनिल कुंबले की अगुवाई वाली अपनी क्रिकेट समिति के सुझावों के आधार पर बदलाव किए हैं। कोविड की वजह से जो स्थिति बनी थी उसके कारण निर्धारित टेस्ट मैचों की संख्या से काफी कम मुकाबले हो सके हैं।

क्या है नया बदलाव

नए बदलावों के मुताबिक अंकों का प्रतिशत तय करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों का क्रम। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 82.2 है जो कि भारत के प्रतिशत (75.0) से ज्यादा है। इसी वजह से अब ऑस्ट्रेलिया शीर्ष टीम बन गई है, वो भी ठीक दोनों देशों के बीच सीरीज से पहले।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!