शहर

Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर में सरेआम युवक की हत्या, आरोपियों ने भरे बाजार में मारी गोली

होशियारपुर में बाइक सवार युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Hoshiarpur Crime News: पंजाब के होशियारपुर में गुरुवार को सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त दो मोटरसाइकिल पर सवार चार से पांच युवकों ने एक युवक को गोली मारी और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल इस घटना को गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान संदीप उर्फ सन्नी पुत्र हरिओम के रूप में की है।

तीन महीने पहले भी चली थी गोली

जानकारी के मुताबिक, आज से तीन महीने पहले भी माहिलपुर शहर में दाना मंडी में गोलीबारी की घटना हुई थी और उस वक्त वह जेल में था, फिलहाल जमानत पर बाहर आया था। इधर, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

इस घटना को लेकर एसपीडी सरबजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को बाजार में खरीदारी करने आए युवक की तीन से चार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो हमलावरों की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना आपसी झगड़ा से जुड़ी है। यह ग्रुपों का मामला है, जिसकी वजह से आज युवक की हत्या कर दी गई।

पहले से चल रहा था झगड़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि माहिलपुर शहर में दो समूह हैं, जिनके बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान हुई है और जल्द वे सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपी पुलिस मुलाजिम का बेटा है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article