शहर

जंगली हाथी के साथ युवक को रील बनाना पड़ा महंगा, गजराज ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हाथी के साथ रील बनाने के चक्कर में युवक की जान चली गई। युवक जंगली हाथी के साथ रील बनाने जा रहा था, तभी वह हाथी के गुस्से का शिकार हो गया।

Image

हाथी के साथ रील बनाा पड़ा महंगा।

Photo : Times Now Digital

आज कल रील बनाने का काफी ज्यादा चलन हो गया है। हर कोई रील बनाकर फेमस होना चाहता है और कई बार इसके चक्कर में जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया है, जहां रील के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, युवक एक जंगली हाथी के साथ रील बनाना चाह रहा था, जिसमें वह हाथी के गुस्से का शिकार हो गया और हाथी ने उसे पटक-पटक कर मार डाला।

जंगली हाथी के साथ रील बनाना पड़ा महंगा

जानकारी के अनुसार, बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के हबीब वाला गांव में एक युवक चारा लाने के लिए जंगल गया था। जंगल में उसे हाथी दिखा, तो उसका मन उसके साथ रील बनाने का किया। युवक ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जंगली हाथी के साथ रील बनाना शुरू कर दिया।

गुस्सैल हाथी ने ली युवक की जान

गजराज को युवक की हरकत ठीक नहीं लगी और वह गुस्सा हो गया। इसके बाद जंगली हाथी ने उसे पटक-पटक कर मार डाला। इस घटना का वीडियो मोबाइल में कैद हो गया। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि हाथी को गुस्से में देखकर युवक भागता है, लेकिन युवक बच नहीं सका और जंगली हाथी के गुस्से का शिकार हो गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article