शहर

UP Storm: सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान प्रभावित जनपदों में राहत कार्य तेजी से चलाने के दिए निर्देश

UP Storm: मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित जनपदों के प्रभारी मंत्रियों से अपेक्षा की है कि वे अपने प्रभार वाले जनपदों में तत्काल पहुंचकर राहत कार्यां का निगरानी करते हुए इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं।

Image

सीएम योगी

UP Storm: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से आयी आपदा के दृष्टिगत राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने आपदा में दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित जनपदों के प्रभारी मंत्रियों से अपेक्षा की है कि वे अपने प्रभार वाले जनपदों में तत्काल पहुंचकर राहत कार्यां का निगरानी करते हुए इनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि राहत कार्यों के सम्बन्ध में यदि शासन स्तर से किसी अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता हो, तो संबंधित मंत्री तत्काल अवगत कराएं, ताकि प्राथमिकता पर व्यवस्था की जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों को अविलम्ब सहायता पहुंचाने के निर्देश

उन्होंने आपदा प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों को अविलम्ब सहायता पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा है कि बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं का प्राथमिकता के आधार पर सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

परिजनों को अनुमन्य चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश

उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुहानि पर प्रभावितों को अनुमन्य सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री ने राहत आयुक्त कार्यालय (नियंत्रण कक्ष) को निरन्तर क्रियाशील रखते हुए राहत एवं सहायता कार्यां की सतत निगरानी के निर्देश दिए।

26 जनपदों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 111 जनहानि

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार उत्तर प्रदेश में विगत 24 घण्टे में खराब मौसम के कारण 26 जनपदों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 111 जनहानि, 170 पशुहानि तथा 200 मकान क्षति की घटनाएं हुई हैं तथा 72 लोग घायल हुए हैं। विवरण के अनुसार जनपद प्रयागराज में 21, मीरजापुर में 19, फतेहपुर में 11 तथा संत रविदास नगर में 16 जनहानि हुई हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article