शहर

bhagalpur university news: लॉ की छात्रा ने टीचर के फाड़े कपड़े, गार्ड को जड़े धड़ाधड़ थप्पड़

भागलपुर स्थित तिलका मांझी यूनिवर्सिटी में लॉ की छात्रा ने परीक्षा हॉल में हंगामा करते हुए टीचर के कपड़े फाड़ दिए। महिला को टीचर ने गेस पेपर से नकल करने पर आपत्ति जताई थी, इससे तैस में आई परीक्षार्थी ने अभद्रता करते हुए टीचर के कपड़े फाड़कर गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए। विवि प्रशासन ने महिला परीक्षार्थी को परीक्षा देने से वंचित कर दिया।

Image

लॉ की छात्रा ने टीचर के फाड़े कपड़े

Photo : ANI

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में लॉ की परीक्षा के दौरान नकल करने को लेकर एक महिला ने हंगामा कर दिया। नकल रोकने पर एक महिला ने टीचर से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने टीचर के कपड़े तक फाड़ डाले और गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए।

आपको बता दें कि भागलपुर तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी में लॉ की डिग्री के लिए छठे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित है। इसी बीच पहली पाली में परीक्षा दे रही महिला प्रीति कुमारी ने नकल करने की कोशिश की। जब टीचर ने पास में गेस पेपर रखने से रोका तो महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने टीचर का कॉलर पकड़ कर उनकी शर्ट फाड़ दी। वहीं, बीच-बचाव करने आए गार्ड को भी महिला परीक्षार्थी ने थप्पड़ जड़ दिए।

परीक्षा हॉल में महिला स्टूडेंट का हंगामा

महिला यहीं नहीं मानी वो पुलिस से भी उलझ गई। हंगामा कर रही महिला ने सिपाही का डंडा भी छीन लिया। जानकारी के मुताबिक, भागलपुर विश्वविद्यालय में लॉ के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान प्रीति कुमारी परीक्षा से एक घंटे पहले एक्जाम हॉल में आकर बैठ गई थी। टीचर ने जब उसे बाहर जाने के लिए कहा तो वो नहीं मानी और परीक्षा हॉल में ही बैठी रही। जब परीक्षा शुरू हुई तो वो बिना किसी डर के गेस पेपर निकालकर सवालों के जवाब लिखने लगी। इस पर टीचर ने आपत्ति जताई। जब टीचर ने उसे नकल करते हुए देखा तो उसे रोकने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने बवाल शुरू कर दिया।

गार्ड को भी थप्पड़ जड़े

परीक्षा हॉल में हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए महिला ने निरीक्षक टीचर के कपड़े फाड़ डाले फिर गार्ड को भी थप्पड़ जड़े। महिला को इस दुस्साहस और अनुशासन हीनता के चलते परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। परीक्षा केंद्र के हेड ने बताया कि परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article