शहर

Aligarh: दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष बना हैवान, बहू को पेड़ से बांधकर पीटा

यूपी के अलीगढ़ में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू को पेड़ से बांधकर पीटा है। इसका विडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके ससुराल वालों ने पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। पुलिस के अनुसार जिले के क्‍वारसी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी सूरतगढ़ गांव के एक व्यक्ति से हुई थी।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बता दें कि घटना मंगलवार को हुई और गुरुवार को इसका वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया। महिला के माता-पिता ने मामले को लेकर ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मायके वालों के मुताबिक महिला की शादी पिछले साल हुई थी और शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी और उसे प्रताड़ित किया।

महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

बताया गया कि मंगलवार को उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया, कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमृत जैन ने शुक्रवार को कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पति व उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'