शहर

मुंबई के कुर्ला इलाके में दो गार्डों पर हमला करने वाला कौन? अमेरिका गया था, ATS को रेडिकलाइज्ड होने का शक

Mumbai Mira Road Crime: आरोपी जैब ज़ुबैर अंसारी को अपराध के 90 मिनट के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि राज्य की आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने मुंबई के उपनगर मीरा रोड इलाके में हुए इस हमले की जांच स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में ले ली है।

Image

मुंबई के कुर्ला इलाके में दो गार्डों पर हमला करने वाला कौन? अमेरिका गया था, ATS को रेडिकलाइज्ड होने का शक (Google)

Mumbai News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक व्यक्ति ने चाकू से दो सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को शक है कि यह हमला धार्मिक मकसद से किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का जन्म मुंबई के कुर्ला इलाके में हुआ था। वह पिछले कुछ सालों से मीरा रोड में अकेला रहता था।

बताया गया कि आरोपी जैब ज़ुबैर अंसारी को अपराध के 90 मिनट के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि राज्य की आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने मुंबई के उपनगर मीरा रोड इलाके में हुए इस हमले की जांच स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में ले ली है।

क्या कट्टरपंथी सोच का था अंसारी?

मुंबई के कुर्ला इलाके में दो गार्डों पर हमला करने वाला अंसारी साल 2000 में वह पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था और 2019 में भारत लौटा था। वहीं, ATS को आरोपी के रेडिकलाइज्ड होने का शक है। जांच एजेंसी इसे लोन वुल्फ अटैक के एंगल से भी तफ्तीश कर रही है। उनका मानना है कि वह कट्टरपंथी को नहीं बन गया था, इस एंगल से भी जांच जारी है।

आरोपी के मानसिक, सामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। वहीं, घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने नया नगर पुलिस थाने के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

इसके अलावा हमले के पीछे का अभी तक मकसद नहीं पता चल पाया है, लेकिन अधिकारियों ने इस मामले में किसी संभावित धार्मिक पहलू की ओर जरूर इशारा किया है।

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह लगभग 4 बजे नयानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर, वोकहार्ट अस्पताल के पीछे स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में हुई। बयान में कहा गया है कि पीड़ितों की पहचान राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन के रूप में हुई है, जिन पर अंसारी ने चाकू से हमला किया था।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!