शहर

West Bengal News: रेजीनगर सीट से गुलाम नबी आजाद लड़ेंगे चुनाव, हुमायूं कबीर ने कर दी नाम की घोषणा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहकर सनसनी फैलाने वाले हुमायूं कबीर ने जीती हुई रेजीनगर सीट से इस्तीफा देने का मन बनाकर, गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार भी तय कर लिया है।

Image

हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट से गुलाम नबी आजाद को बनाया उम्मीदवार

West Bengal News: हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है और संभवत: कल यानी शनिवार 9 मई को नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथग्रहण भी होगा। इस बीच यह भी समझना होगा कि भाजपा के सुवेंदु अधिकारी और विधानसभा चुनाव से कुछ ही समय पहले TMC से अलग हुए हुमायूं कबीर दो-दो सीटों से चुनाव जीते हैं। हुमायूं कबीर ने तय कर लिया है कि वह किस सीट के विधायक रहेंगे और किसे छोड़ेंगे। चलिए जानते हैं।

कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक ही सीट से विधायक रह सकता है। ऐसे में दो सीटों से जीतने पर एक सीट छोड़नी ही पड़ती है। बाबरी मस्जिद विवाद के बाद TMC से अलग होने के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी का गठन किया, जिसका नाम आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) रखा। स्वयं हुमायूं करीब ने दो सीटों रेजीनगर (Rejinagar Seat) और नौदा (Nowda Seat) से जीत दर्ज की थी।

रेजीनगर सीट से कौन होगा हुमायूं कबीर का उम्मीदवार

हुमायूं कबीर ने आज यानी शुक्रवार 8 मई को मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया कि वह नौदा सीटे से विधायक रहेंगे और रेजीनगर सीट छोड़ने का मन बना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बता दिया कि रेजीनगर सीट से कौन उनकी पार्टी का उम्मीदवार होगा। उन्होंने बताया कि रेजीनगर सीट से गुलाम नबी आजाद उनकी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'किसी से गठबंधन का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। मैंने दोनों सीट पर जीत हासिल की है। गठबंधन का कोई सवाल नहीं उठता। एक से इस्तीफा देना होगा। सुवेंदु अधिकारी ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज की है, उन्हें भी एक सीट छोड़नी पड़ेगी। जितना जल्दी इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो, वो अच्छा है।'

कौन हैं गुलाम नबी आजाद?

हुमायूं कबीर ने बताया कि उनकी रेजीनगर सीट से गुलाम नबी आजाद उनकी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि रेजीनगर सीट के उम्मीदवार उनके बेटे गुलाम नबी आजाद (रोबिन) उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि जब कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद कश्मीर के मुख्यमंत्री थे, तब उनके बेटे का जन्म हुआ था, इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम गुलाम नबी आजाद रख दिया था। रबिंद्र नाथ टैगोर के जन्मदिवस के समय पर बेटे का जन्म हुआ था, इसलिए बेटे के घर का नाम रोबिन रखा है। यानी रेजीनगर सीटे से मौजूदा विधायक हुमायूं कबीर ने अपने बेटे को ही यहां से अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

गठबंधन के सवाल पर क्या बोले हुमायूं कबीर

जब मीडिया ने हुमायूं कबीर से भाजपा से गठबंधन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, नहीं..नहीं.. मैं विपक्ष में बैठूंगा। उन्हें गठबंधन की क्या जरूरत है। उनके पास तो ज्यादा से ज्यादा सीटें हैं। अभी 207 सीटें हैं और फलता सीट जीतकर 208 सीटें हो जाएंगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!