शहर

Weather Report Today: कहीं बर्फबारी, कहीं बारिश, तो कहीं कपकपाती ठंड, जानें कैसा रहेगा अगले 5 दिनों तक आपके शहर का मौसम

Weather Report Today, Forecast Updates: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। इसका कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। जिसका असर दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है।

Image

दिल्ली समेत इन शहरों में बढ़ेगी ठंड, जानें वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Today: देश के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई शहरों के लिए बारिश और ठंड का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम (Delhi Weather)

अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में नई दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले दो से पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसी के साथ देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे का भी कहर देखने को मिलेगा। इसके अलावा गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR में भी बढ़ती ठंड लोगों को परेशान करेगी।

Delhi Weather.

Delhi Weather.

नोएडा में भी बढ़ेगा ठंड का कहर (Noida Weather)

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में नोएडा में ठंड बढ़ जाएगी। नोएडा का अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ठंड की वजह से हवा की गुणवत्ता का स्तर भी खराब बना रहेगा। नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह नोएडा में एक्यूआई 301 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब कैटेगरी में दर्ज की गई।

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम (Lucknow Weather)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट के आसार हैं। लखनऊ का अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिसके कारण लखनऊ वासियों को कोहरे और गलन का सामना करना पड़ सकता हैं। इसके अलावा आजमगढ़, वाराणसी, बलिया, भदोही, चंदौली, फतेहपुर, गोरखपुर, देवरिया और सुल्तानपुर में छिटपुट बारिश के कारण और ठंड बढ़ने की संभावना हैं।

Weather Forecast

Weather Forecast

अगले पांच दिन पटना में कैसा रहेगा मौसम (Weather at My Location 5 Days)

पटना सहित बिहार के अधिकतर जिलों में दिन में थोड़ी उमस बनी रह सकती है। पटना और गया में हल्के स्तर के कोहरे का भी प्रभाव भी देखने को मिल सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान जहां 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है वहीं न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके अलावा गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ और दरभंगा के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

कश्मीर में बढ़ा ठंड का प्रकोप बढ़ा (Kashmir Weather)

घाटी में ठंड बढ़ने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान भी शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

Kashmir Weather Update

Kashmir Weather Update

बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!