शहर

Delhi Water Cut: 2 दिन सूखे रहेंगे दिल्ली के नल, भर कर रख लें बाल्टी-ड्रम; नोट कर लें तारीख

दिल्ली में अगले 2 दिन यानी वीकेंड पर शनिवार-रविवार को पानी सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग के कारण यह स्थिति बनेगी। जानिए किन इलाकों में पानी नहीं आएगा।

Image

दिल्ली में पानी सप्लाई बाधित

Delhi Water Cut Area List: दिल्ली में पानी सप्लाई को लेकर बड़ी खबर है। अगले 2 दिन 14 और 15 मार्च को कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग का कार्य करेगी। लिहाजा, दो दिन पानी भरकर रख लेने के लिए कहा गया है। इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हर वर्ष पाइपलाइन नेटवर्क, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के लिए फ्लशिंग कार्यक्रम चलाया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान जलाशयों और पाइपलाइन में जमा गाद, कचरा और अन्य अशुद्धियों को साफ किया जाता है ताकि पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और सप्लाई सिस्टम सुचारु रूप से काम कर सके। इसी कारण फ्लशिंग के समय कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से कम दबाव में या पूरी तरह बंद हो सकती है।

15 इलाकों में पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, इस कार्य के चलते दिल्ली के करीब 15 इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। कई जगहों पर पानी कम दबाव में आएगा, जबकि कुछ स्थानों पर सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित भी रह सकती है। जल बोर्ड ने कहा है कि यह रखरखाव कार्य शहर की जल वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे जरूरत के हिसाब से पहले से पानी जमा कर लें ताकि सप्लाई प्रभावित होने की स्थिति में दिक्कत न हो। साथ ही किसी आपात स्थिति में पानी की जरूरत होने पर जल बोर्ड की ओर से टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए नागरिक अपने क्षेत्र के जल बोर्ड कार्यालय या कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम जल आपूर्ति प्रणाली के रखरखाव का अहम हिस्सा है। इससे पाइपलाइन और जलाशयों में जमा गंदगी हटती है और साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। ऐसे में दो दिनों के लिए होने वाली अस्थायी असुविधा के बाद पानी की आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।

4 मार्च को यहां नहीं आएगा पानी

  • BB ब्लॉक, ईस्ट शालीमार बाग BPS
  • AJ ब्लॉक, शालीमार बाग BPS
  • मिलनसार अपार्टमेंट, पश्चिम विहार
  • BG-6 महालक्ष्मी अपार्टमेंट
  • 180 SFS फ्लैट्स, अशोक विहार
  • रमेश नगर
  • कीर्ति नगर
  • मानसरोवर गार्डन और सरस्वती गार्डन, पंजाबी बाग
  • मादीपुर
  • पॉकेट-9A डीडीए फ्लैट्स, जसोला विहार
  • ब्लॉक-11 LIG डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी

15 मार्च को यहां नहीं आएगा पानी

  • A2 / LIG एकता अपार्टमेंट
  • पश्चिम विहार
  • आशीर्वाद अपार्टमेंट
  • पश्चिम विहार (कुछ अन्य हिस्से)
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article