शहर

Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालु की मौत, जानें वजह

Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु की मौत

Photo : iStock

Vrindavan News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक श्रद्धालु की मौत की खबर सामने आई है। श्रद्धालु की मृत्यु की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने आए एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर मंदिर का गार्ड उसे गेट नंबर एक से बाहर लाया और मंदिर की प्राथमिक चिकित्सा टीम ने उसका इलाज किया। मंदिर के प्राथमिक इलाज से राहत न मिलने पर उसकी स्थिति को देखते हुए सौ शैय्या हॉस्पिटल में रेफर किया गया।

सौ शैय्या हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे सीपीआर दिया। इसके बाद, हॉस्पिटल की डॉक्टर तन्वी दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस युवक की पहले ही मृत्यु हो गई थी। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सुबह 11:30 बजे के आस-पास इस युवक की तबीयत बिगड़ी थी। आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक के पास उन्हें केवल 520 रुपये, एक कंघा और एक चश्मा मिला है। फिलहार, पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास क रही है। मृतक की उम्र 35 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है।

भीड़ और गर्मी के चलते बिगड़ रही श्रद्धालुओं की तबीयत

बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की जानकारी आये दिन आ रही है। चिलचिलाती धूप, गर्मी और भीड़ के कारण इससे पहले भी कई श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ी है। ये पहली बार नहीं है कि भीड़ आदि के कारण किसी श्रद्धालु की मृत्यु हुई है। जानकारी के अनुसार, होली के दौरान मुंबई से बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की भी अचानक तबीयत खराब हुई और मौके पर उनकी मृत्यु हो गई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज

कूरियर से अफीम, ड्रोन से AK-47: कनाडा पार्सल से खुला 'अर्श डल्ला' के 3.5 करोड़ वाले नार्को-टेरर सिंडिकेट का राज