वाराणसी

Varanasi: वाराणसी में आत्महत्या के लिए गंगा नदी में कूदा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 03:42 PM IST

Suicide Cases in Varanasi: वाराणसी में हाल के दिनों में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ताजा मामला राजघाट पुल का है। यहां एक युवक पुल से गंगा नदी में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों को बुलवाकर गंगा नदी में सर्च अभियान चलवाया गया। वहीं, एक दिन पहले मोबाइल दुकानदार ने जहर खाकर जान दे दी थी।

Image

वाराणसी में गंगा नदी में युवक ने लगाई छलांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजघाट पुल से गंगा नदी में कूदा इमरान
  • परिवार वाले बोले-कुछ महीनों से इमरान की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक
  • पुलिस ने युवक का ई-रिक्शा, मोबाइल और चप्पल की जब्त

Varanasi Police: वाराणसी के राजघाट पुल से फिर युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी है। अपने ई-रिक्शा पर मोबाइल और चप्पल रखकर युवक नदी में कूद गया। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो उसे बचने के प्रयास किए, लेकिन जब तक कोई उसके करीब पहुंचता वह नदी में कूद गया। राहगीरों ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों की काफी खोजबीन के बाद भी अब तक युवक बरामद नहीं हुआ है।

युवक की पहचान बड़े बाजार निवासी इमरान के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था। परिवार वालों ने बताया कि, एक साल से इमरान ई-रिक्शा चला रहा था। कुछ महीनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सुबह वह घर से अपना ई-रिक्शा लेकर निकला था।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

परिवार वालों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा, इमरान की चप्पल और मोबाइल को जब्त कर लिया। पुलिस अब यह जानना चाह रही है कि, इमरान ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि, युवक की कॉल डिटेल की जांच कराई जाएगी। ताकि कुछ सुराग हाथ लगे। इसके अलावा उसके दोस्तों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जाएगी।

परिवार से अलग रह रहे दुकानदार ने एक दिन पहले की थी आत्महत्या

शहर के लक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपार्टमेंट में एक दिन पहले ही मोबाइल दुकानदार ने जहर खाकर जान दे दी थी। देर रात वह अपने घर में गया और अगली सुबह बाहर नहीं निकला। इस पर 45 वर्षीय आशीष के भाई नितिन को शक हुआ। वह उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो भाई के मुंह से झाग निकल रहा था। आशीष को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर लक्सा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साहू का कहना है कि, आशीष ने जहर खाकर जान दी है। वहीं, उसके भाई नितिन ने बताया कि, आशीष की पत्नी निधि मेहरोत्रा अपने बेटे आयुष के साथ रहती है। आशीष उनके साथ रहता था। आशीष और निधि की शादी 2009 में हुई थी, लेकिन काफी समय से दोनों अलग रह रहे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article