Varanasi News: वाराणसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शूक्रवार को कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी के सामने स्थित प्रीतम कॉम्प्लेक्स में चल रहा था।
मुखबिर से मिली थी सूचना
पुलिस को इस गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी एक मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर वाराणसी कैंट थाने की पुलिस ने पुलिस ने एडीसीपी नीतू कादयान के नेतृत्व में छापेमारी की और देह व्यापार में संलिप्त तीन युवतियों, एक ग्राहक और स्पा संचालक को रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में कुल मिलाकर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सोशल मीडिया से चलता था धंधा
पुलिस के अनुसार, यह स्पा सेंटर सिर्फ नाम का था, जहां असली कारोबार देह व्यापार का चल रहा था। गिरफ्त में आए सभी 5आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैंट थाने के ACP नितिन तनेजा ने यह जानकारी दी कि कॉम्पलेक्स के अंडरग्राउंड बेसमेंट में ये काम होता था। एक दिन पहले इसकी सूचना एक मुखबिर ने दी थी, जिसके आधार पर छापेमारी की कार्रवाई हुई। जानकारी के मुताबिक इस रैकेट को चलाने में सोशल मीडिया की मदद ली जाती थी।
