वाराणसी

Varanasi Accident: गंगा में डूबे 4 श्रद्धालु, मचा हड़कंप, 2 को बचाया गया, दो लापता, रेस्क्यू अभियान शुरू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 09:10 PM IST

Varanasi Crime: वाराणसी में बड़ा हादसा हो गया है। दूसरे राज्य से काशी दर्शन के लिए आए 4 श्रद्धालु गंगा में नहाते समय डूब गए। दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। दो अभी भी लापता हैं। गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम लापता दो लोगों की तलाश में जुटी है।

Image

वाराणसी में गंगा नदी में डूबे आंध्र प्रदेश से आए 4 श्रद्धालु। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. वाराणसी के केदारघाट पर गंगा में नहाते समय हुआ हादसा
  2. आंध्र प्रदेश के लिए काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए थे श्रद्धालु
  3. दो को गोताखोरों ने बचाया, दो की तलाश जारी

Varanasi News: आंध्र प्रदेश से श्री काशी विश्वनाथ दरबार के दर्शन पूजन के लिए वाराणसी आए चार श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर केदारघाट पर गंगा में नहाते समय सभी डूब गए। साथ आए लोगों के काफी शोर मचाने के बाद वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने दो लोगों को किसी तरह रेस्क्यू कर बचा लिया, लेकिन दो का अभी भी पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम दोनों श्रद्धालुओं को गंगा में अभी भी तलाश कर रही है।

बता दें कि, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 15 श्रद्धालुओं का दल बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी में आया हुआ है। रविवार की दोपहर के समय श्रद्धालुओं का दल केदारघाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। इसी समय यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद गंगा के घाटों पर हड़कंप मच गया।

गंगा में नहाते समय ऐसे हुआ हादसामिली जानकारी के अनुसार, गंगा में आई बाढ़ के बावजूद श्रद्धालुओं के दल ने गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया था। बता दें कि, इसी दौरान गोपाल कृष्ण रेड्डी पुत्र स्वर्गीय वेंकट रेड्डी उम्र 48 वर्ष, एमएम वेंकट रेड्डी पुत्र स्वर्गीय ईश्वर रेड्डी 29 वर्ष,एम रब्बुल रेड्डी पुत्र स्व. वेंकट रेड्डी उम्र 65 वर्ष, सत्यमणि वेंकटेश्वर रेड्डी पुत्र टी वेंकट रेड्डी 21 वर्ष अचानक गंगा के तेज बहाव में डूबने लगे। यह देखकर साथ आए लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए और पुलिस को मामले की सूचना दी।

गंगा की तेज लहरों में समा गए श्रद्धालु

जानकारी के लिए बता दें कि, मौके पर पहुंचे मल्लाहों ने किसी तरह डूब रहे गोपाल कृष्ण रेड्डी, एमएम वेंकट रेड्डी को गंगा की लहरों से बाहर निकाल लिया। तब तक जल पुलिस, एनडीआरएफ के गोताखोर भी सूचना पाकर वहां पहुंच गए। गोताखोर एम रब्बुल रेड्डी, सत्यमणि वेंकटेश्वर रेड्डी को गंगा की लहरों में तलाशना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी भेलूपुर के मुताबिक, डूबे लोगों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माना जा रहा है कि, गंगा की तेज लहरों में दोनों श्रद्धालु दूर बह गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article