वाराणसी

Varanasi Holi Special Train: रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर 2 और जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 03:19 PM IST

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों की संख्या फिर बढ़ा दी है। रेलवे द्वारा दो जोड़ी और ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे पहले त्योहार स्पेशल एक दर्जन ट्रेनों की घोषणा हो चुकी है।

Image

वाराणसी कैंट स्टेशन, जहां आएगी और खुलेगी ट्रेन

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई संख्या
  • 6 मार्च को सांतारागाछी जंक्शन से खुलेगी ट्रेन
  • 7 मार्च की सुबह 11:35 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी ट्रेन


Varanasi Two Pair Holi Special Train: होली के कारण ट्र्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने होली स्पेशल दो और जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने शुक्रवार को इन दो जोड़ी ट्रेनों का शिड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे के मुताबिक 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08183 सांतारागाछी जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन बलरामपुर तक चलाई जानी है। इस दिन रात 8:30 बजे ट्रेन सांतारागाछी जंक्शन से खुलकर सासाराम स्टेशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। फिर अगली सुबह 11:35 बजे ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंच जाएगी।

फिर यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते बलरामपुर स्टेशन तक जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08184 8 मार्च की सुबह 8:45 बजे बलरामपुर स्टेशन से रवाना होगी। जो शाम 6:40 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम स्टेशन, गया स्टेशन होकर सांतारागाछी जंक्शन पहुंचेगी।

रांची जंक्शन से 5 मार्च को वाराणसी के लिए खुलेगी ट्रेन

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि सांतारागाछी और बलरामपुर स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। ऐसे ही 5 मार्च की रात 11:55 बजे रांची जंक्शन से ट्रेन नंबर 08028 रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सासाराम स्टेशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर सुबह 11:55 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंच जाएगी। फिर मऊ स्टेशन, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर होकर बलरामपुर स्टेशन तक जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 7 मार्च की शाम 6:40 बजे बलरामपुर स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन में 21 कोच होंगे।

इन ट्रेनों की बढ़ी परिचालन अवधि

रेलवे प्रशासन ने होली एवं गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए कई ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। 27 फरवरी तक प्रस्तावित दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 30 जून तक चलाई जाएगी। ट्रेन के 53 फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। 1 मार्च तक चलने वाली ट्रेन नंबर 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 जुलाई तक चलाई जाएगी। 28 फरवरी तक परिचालित होने वाली ट्रेन नंबर 01027 दादर-गोरखपुर विशेष ट्रेन 29 जून तक चलेगी। इसी तरह 2 मार्च तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर 01028 गोरखपुर-दादर विशेष ट्रेन 3 जुलाई तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलाई जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article