वाराणसी

Gym Trainer Crushed in Varanasi : वाराणसी में जिम ट्रेनर को ट्रक ने कुचला, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज तो पकड़ा गया आरोपी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 06:38 PM IST

Varanasi Road Accident: वाराणसी में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। आए दिन तेज रफ्तार वाहन किसी की जिंदगी छीन रहे हैं। ताजा मामला हुकुलगंज का है। यहां स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त पिता की कॉल आने के बाद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली जिम ट्रेनर की जान

KEY HIGHLIGHTS
  • हुकुलगंज में स्कूटी मोड़ते समय ट्रक ने शख्स को रौंदा
  • पिता की कॉल से शव की हो सकी शिनाख्त
  • इकलौते बेटे की मौत के बाद मच गया घर में कोहराम

Varanasi News: वाराणसी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए जा रहे तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद शहर में हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। वाहनों की रफ्तार लगातार कई घरों के चिराग बुझा रही है। हुकुलगंज में तेज रफ्तार एक ट्रक ने स्कूटी मोड़ रहे 48 साल के अशोक पटेल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की अशोक स्कूटी लिए काफी दूर तक घसीटते गए। गंभीर चोट लगने की वजह से अशोक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दरअसल, अशोक पहड़िया के रहने वाले थे। वह पांडेयपुर में जिम संचालक थे। घटना से पूर्व वह जिम से लौट कर अपने घर जा रहे थे। तभी ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान अशोक के मोबाइल पर उनके पिता की कॉल आई, जिससे शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

सीसीटीवी फुटेज से ट्रक का चला पता

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक की। इसके माध्यम से पता चला की जिस ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा है, उस पर गैस सिलेंडर लदे थे। इससे पुलिस को उस ट्रक की पहचान करनी आसान हो गई। पुलिस ने ट्रक की तलाश की और फिर उसे जब्त कर लिया। वाहन चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

चालक को कोर्ट में किया जाएगा पेश

लालपुर पांडेयपुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस रिपोर्ट के आने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इधर, आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। चालक का चालान कर उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद से अशोक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्याम बाबू पटेल के इकलौते बेटे अशोक थे। इनकी दो बहने हैं। जबकि दो बेटियां हैं, जिनकी शादी को लेकर पत्नी काफी चिंतित हो रही है। पिता श्याम बाबू पटेल भी बेटे की मौत पर रोए जा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article