वाराणसी

Varanasi Traffic Diversion: शुक्रवार की दोपहर से शनिवार की रात तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानें कहां-कहां है नो एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2023, 02:18 PM IST

Varanasi News: महाशिवरात्रि को लेकर वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। यह शनिवार की रात तक लागू रहेगा। इस दौरान नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जाएगी। दरअसल, महाशिवरात्रि पर वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के लिए देश भर से श्रद्धालु आते हैं।

Image

शहर में शनिवार रात तक लागू है ट्रैफिक डायवर्सन

KEY HIGHLIGHTS
  • एडीसीपी ट्रैफिक ने की आम लोगों से सहयोग की अपील
  • बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग क्षेत्र प्रतिबंधित
  • किसी भी जानकारी या सहयोग के लिए 7317202020 पर करें कॉल


Varanasi Today traffic Diversion: शहर में हर साल महाशिवरात्रि पर बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसको देखते हुए शुक्रवार की दोपहर से 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्सन लागू कर दिया गया है। यह शनिवार की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने आम लोगों से अपील की है कि सभी रूट डायवर्सन का पालन करें। आम लोगों की मदद से पुलिस का काम आसान हो जाएगा। उच्च अधिकारी ने यह भी कहा कि ट्रैफिक से संबंधित किसी भी जानकारी या सहयोग के लिए 7317202020 पर कॉल कर सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के अंदर के लिए जारी रूट प्लान के मुताबिक गुरुबाग तिराहा से चार-तीन पहिया वाहनों को लक्सा होते हुए रामापुर चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। लक्सा तिराहा से चार-तीन पहिया वाहन रामापुरा चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। रामापुरा चौराहा से गोदौलिया की ओर चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। गोदौलिया चौराहा से किसी भी तरह की गाड़ी मैदागिन और दशाश्वमेध घाट की ओर नहीं जाएंगे। बेनिया तिराहे से चार-तीन पहिया वाहन रामापुर की ओर नहीं जाएंगे। लहुराबीर चौराहा से चार-तीन पहिया वाहन बेनिया की ओर प्रवेश नहीं करेंगे।

यह है रूट प्लान

मैदागिन चौराहा से कोई भी गाड़ी को थाना चौका होकर गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे। विशेश्वरगंज तिराहा, मछोदरी की ओर से आने वाली गाड़ियों का प्रवेश विशेश्वरगंज तिराहा से आगे प्रतिबंधित रहेंगे। भेलूपुर चौराहा से चार-तीन पहिया वाहन सोनारपुरा और रामापुरा चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। गोलगड्डा तिराहा से विशेश्वरगंज और मैदागिन की ओर भी वाहन नहीं जाएंगे। मलदहिया और जय सिंह चौराहे से लहुराबीर चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

छोटे वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र

ऑटो, ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा बेनिया से रामापुरा से गोदौलिया तक नहीं जा सकेंगे। लक्सा से रामापुर से गोदौलिया तक, सोनारपुरा से गोदौलिया तक, मैदागिन से गोदौलिया तक, गोदौलिया से मैदागिन तक, पियरी चौकी से बेनिया तिराहा तक, होटल ब्रॉडवे से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया तक, सूजाबाद से पुल के रास्ते से भदऊ चुंगी तक, विपिन बिहारी इंटर कॉलेज से रामापुरा चौराहा तक तक नहीं जा सकेंगे। बता दें इससे पहले राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई थी। एक दिन एयरपोर्ट से लेकर शहर के कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article