वाराणसी

Varanasi: फुलवरिया फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ, मार्च में बन होगा रेडी; यहां बनेगा आरओबी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 03:20 PM IST

Varanasi New Fourlane: वाराणसी को अगले साल की शुरुआत में एक नया फोरलेन मिल जाएगा। इस नए फोरलेन के निर्माण को लेकर बाधा दूर कर ली गई है। डीएम ने परियोजना में बाधा बन रहे स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं।

Image

परियोजना स्थल का निरीक्षण करते डीएम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिसंबर 2022 में ही फोरलेन का निर्माण होना था पूरा
  • 39 जीटीसी से गार्डर लांच करने के लिए एनओसी न मिलने से निर्माण हुआ प्रभावित
  • 88.46 करोड़ रुपए से आरओबी का किया जाना है निर्माण

Phulwaria Fourlane: शहर की बहुप्रतीक्षित परियोजना मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। फुलवरिया फोरलेन को दिसंबर 2022 में ही पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित था। परियोजना के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए डीएम एस राजलिंगम ने स्थल निरीक्षण किया है। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया है। बता दें, अधिकारियों को 39 जीटीसी से गार्डर लांच करने के लिए एनओसी न मिलने और कुछ मकानों पर कोर्ट से स्टे होने की वजह से काम में बाधा आ रही है।

कैंटोमेंट की चारदीवार के अंदर 20 मीटर तक रेल लाइन पर गार्डर करना है लांच

सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक दीपक गोविल एवं डीपीएम एसके निरंजन ने मैप के माध्यम से रेलवे क्रॉसिंग-4 पर आरओबी निर्माण की जानकारी दी गई। मुख्या परियोजना प्रबंधक ने जानकारी दी कि, कैंटोमेंट की चारदीवारी के अंदर 20 मीटर तक रेल लाइन पर गार्डर लांच करना है। इस काम के लिए 39 जीटीसी से एनओसी की जरूरत है। जो अग्निवीर भर्ती में सुरक्षा कारण से नहीं दी जा रही है। रेलवे क्रॉसिंग एवं लहरतारा रोड के बीच पांच मकान पर कोर्ट से स्टे मिल गया है। 88.46 करोड़ से आरओबी निर्माण किया जाना है। ऐसे ही रेलवे क्रॉसिंग 5-सी पर भी गार्डर लांच किया जाना है। ऐसे में फोरलेन का निर्माण मार्च तक पूरा होने की पूरी संभावना है।

बिजली लाइन और पोल शिफ्टिंग में देरी पर जताई नाराजगी

डीएम ने डीपीआर से जुड़ी बारचार्ट एवं माइलस्टोन का डिटेल्स मांगा। हालांकि अधिकारी उसे उपलब्ध नहीं कराए। इसके बाद डीएम ने रेलवे क्रॉसिंग के पास बिजली लाइन एवं पोल शिफ्टिंग में देरी पर नाराजगी जताई। डीएम ने लहरतारा से बरेका, रवींद्रपुरी कॉलोनी होकर आईपी विजया तक प्रस्तावित फोरलेन एवं छह लेन का चौड़ीकरण के काम का जायजा लिया। डीएम ने फोरलेन निर्माण में बिजली लाइन शिफ्टिंग एवं अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही किए जाने पर कार्यकारी एजेंसी के ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

कार्यों में तेजी लाने के लिए बैठक की जाएगी

डीएम ने सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से तत्काल बैठक बुलाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चल रही सभी योजनाओं को समय पर पूरा कराएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article