वाराणसी

Varanasi Murder News: वाराणसी में प्रेमिका को बीयर पिलाकर की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 05:30 PM IST

Varanasi Murder News: वाराणसी में शादीशुदा महिला को बीयर पिलाकर हत्या मामले का वाराणसी पुलिस ने खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या उसके मायके के पास रहने वाले उसी के प्रेमी राजकुमार ने की थी। हत्यारोपी युवक ने पुलिस से बचने के लिए 24 सिंतबर को प्रेमिका के शव को रिंग रोड के किनारे फेंक दिया था।

Image

प्रेमिका का हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शादीशुदा प्रेमिका को बीयर पिलाकर की थी हत्या
  • महिला की हत्या उसके मायके के पास रहने वाले उसी के प्रेमी ने की थी
  • पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Varanasi Murder News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शादीशुदा महिला को बीयर पिलाकर हत्या मामले का वाराणसी पुलिस ने खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके मायके के पास रहने वाले उसी के प्रेमी राजकुमार ने की थी। हत्या आरोपी युवक ने पुलिस से बचने के लिए 24 सिंतबर को उसने प्रेमिका के शव को रिंग रोड के किनारे फेंक दिया था। वाराणसी के लोहता के अनंतपुर गांव में रिंग रोड फेज 2 के किनारे विवाहिता का शव मिला था। पुलिस ने हत्या के आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की है।

वाराणसी के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि रिंग रोड किनारे विवाहिता के शव मिलने के बाद उस दिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। लेकिन आज आरोपी ने अपने गुनाह को कबूल किया है।

ऑटो चालक था हत्या आरोपी

मृतका की शादी वर्ष 2012 में प्रयागराज में हुई थी। मृतका का मायका वाराणसी के शिवपुर के नवलपुर, बसहीं में है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी में कुछ अनबन हो गई थी। इस कारण से मृतका अपने मायके में ही रहने लगी थी। हत्यारोपी राजकुमार ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि, उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी के घरवालों ने घर का खर्च चलाने के लिए एक ऑटो भी खरीदा था। इसी काम के दौरान राजकुमार की जान-पहचान मृतका से हो गई। मृतका ने राजकुमार को कहा कि, उसका भी उसके पति के साथ मनमुटाव हो जाने के कारण वह मायके में ही रहती है।

प्रेमिका ने मांगे थे 40 हजार रुपए, बना लिया हत्या का प्लान राजकुमार और मृतका के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। राजकुमार ने बताया कि, वह जो भी कमाता था, सब मृतका पर ही खर्च कर दिया करता था। कुछ दिन पूर्व ही मृतका ने अपनी बहन के इलाज के लिए राजकुमार से 40 हजार रुपए की मांगी की थी। इतने रुपए नहीं दे पाने पर के कारण राजकुमार ने मृतका की हत्या का प्लान बनाया। उसने स्वीकार किया कि बीते शुक्रवार को मृतका को तुलसी विहार कॉलोनी में बुलाया था। वहीं पर उसे बीयर पिलाई। जब वह पूरी तरह से नशे में हो गई, तो मृतका के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को रिंग रोड पर अनंतपुर गांव के पास ले गया और फेंक कर फरार हो गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!