वाराणसी

काशी में PM मोदी का रोड शो, 4 वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी; क्या है वन टू वन कार्यक्रम?

वाराणसी पहुचें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो किया। साथ ही 8 नवंबर की सुबह पीएम विभिन्न राज्यों के बीच चलने के लिए तैयार चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

Image

काशी में पीएम मोदी (फोटो-ANI)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। इस दौरान वे वाहन में ही सवार रहे और लोगो ने उनका अभिवादन स्वीकार किया। मोदी सड़क मार्ग से बरेका पहुंचे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही 8 नवंबर की सुबह पीएम विभिन्न राज्यों के बीच चलने के लिए तैयार चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

सीएम योगी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे विशेष विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचें यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री ने अगवानी की। शनिवार आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर पीएम बनारस स्टेशन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से करीब सवा नौ बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।

इन राज्यों के लिए चलेंगी नई वंदे भारत

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रेलमार्गों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। भाजपा ने घोषणा की कि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article