वाराणसी

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में PM मोदी, बोले-2025 तक भारत को बना देंगे TB मुक्त

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 24, 2023, 12:49 PM IST

Narendra Modi : 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में भारत एकजुट होकर कई मोर्चों पर टीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ा है। इस लड़ाई में लोगों की सहभागिता बढ़-चढ़कर रही है। पीएम ने कहा कि 205 तक भारत टीबी से मुक्त हो जाएगा।

Narendra Modi : अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टीबी-मुक्त पंचायत पहल सहित विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने टीबी पर भारत की वार्षिक रिपोर्ट 2023 जारी की। 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में भारत एकजुट होकर कई मोर्चों पर टीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ा है। इस लड़ाई में लोगों की सहभागिता बढ़-चढ़कर रही है। पीएम वाराणसी को विकास की कई सौगातें भी देने वाले हैं। पीएम 1780 करोड़ की परियोजनाओं सौगात देंगे और अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे की नींव रखेंगे।

भारत में बन रहीं टीबी के इलाज की 80% दवाइयां

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि यह समारोह काशी में हो रहा है। कुछ समय पहले भारत ने 'वन अर्थ, वन हेल्थ' मिशन की शुरुआत की। अब 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' के जरिए भारत वैश्विक भलाई के अन्य संकल्पों का पूरा कर रहा है।' अपने संबोधन से पहले पीएम ने टीबी के उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं जिलों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। समिट को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाएंगे'। वहीं पीएम मोदी ने बताया कि टीबी के इलाज की 80% दवाइयां भारत में बन रही हैं।

पीएम मोदी के दौरा और वाराणसी को सौगात

  • टीबी-मुक्त पंचायत पहल की शुरुआत
  • टीबी निवारक उपचार मॉडल का शुभारंभ
  • 1,780 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
  • कैंट-गोदौलिया पैसेंजर रोपवे का शिलान्यास

रोपवे की सौगात

PM मोदी की काशी को रोपवे की सौगात

देश का पहला रोपवे पब्लिक ट्रांसपोर्ट

रोपवे कैबिन में 11 लोगों के बैठने की सुविधा

रोपवे निर्माण पर 644.49 करोड़ की लागत

  • 2014 में बोलीविया में शुरुआत
  • बोलीविया के लापाज में चला
  • रोपवे पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाला पहला शहर
  • मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी
  • 2021 में मेक्सिको सिटी में शुरुआत
  • रोपवे पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाला दूसर शहर
  • भारत में वाराणसी में शुरुआत
  • 2023 में रोपवे पब्लिक ट्रांसपोर्ट
  • रोपवे पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाला तीसरा शहर

बदल रहा मोदी का काशी

  • रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक रोपवे
  • पहले चरण में रोपवे की लंबाई 3.8 km
  • सड़क से 50 मीटर ऊपर चलेगा रोपवे
  • रोपवे में कुल 150 केबल कार या ट्रॉलियां
  • हर डेढ़ से 2 मिनट पर यात्रियों के लिए ट्रॉली
  • रोपवे का संचालन रोजाना 16 घंटे तक होगा
  • एक घंटे में एक दिशा में 3000 लोग कर सकेंगे यात्रा
  • 6000 लोग दोनों दिशा से एक घंटे में आ-जा सकेंगे
पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद BJP कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और वाराणसी में विकास कार्यों से संबंधी जानकारी हासिल की।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article