Varanasi Government Hospital App: जिले के सरकारी अस्पताल में अब ओपीडी में इलाज हेतु टोकन के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। मरीज या उनके परिजन अपने मोबाइल में आभा एप डाउनलोड करेंगे। फिर क्यूआर कोड को स्कैन कर टोकन नंबर ले पाएंगे। हर दिन मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा, जिला अस्पताल के ओपीडी में एक हजार मरीज आते हैं। पर्ची कटवाने के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लंबी कतार लग जाती है। इस परेशान को देखते हुए अस्पतालों में आभा एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सेवा बहाल की गई है।
अस्पताल प्रबंधक के मुताबिक प्ले स्टोर से आभा एप को डाउनलोड करने के बाद आधार कार्ड, मोबाइल नंबर दर्ज करना है। फिर उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे अंकित करने के बाद कुछ जानकारियां दर्ज करनी है। अस्पताल में ओपीडी काउंटर के बाहर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर लेना है। इतना करने पर उस शख्स को टोकन नंबर मिल जाएगा। इस नंबर के आधार पर पर्च बनेगा।
