वाराणसी

Ballia: बच्चों समेत मायके गई पत्नी, आहत पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Ballia: बलिया में सुखपुरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते बच्चों को लेकर पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image

बलिया में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Photo : iStock

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक व्यक्ति के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने सुसाइड करने का इतना बड़ा कदम उठाया। देर रात किसी काम के चलते उसकी बहन जब घर गई तो उसने भाई का शव फंदे से लटका देख शोर मचाया, तब लोगों को इस घटना के बारे में मालूम हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की वजह के बारे में जानकारी जुटाने के लिए परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

पत्नी के मायके जाने पर युवक ने लगाई फांसी

पुलिस ने बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद बच्चों समेत पत्नी के मायके चले जाने से आहत एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुखपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) योगेंद्र सिंह ने बताया कि मिड्ढा गांव में मंगलवार की रात्रि सुभाष चौहान (35 वर्ष) ने अपने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुभाष चौहान के छोटे भाई के तिलक का कार्यक्रम था तथा सुभाष अपने परिवार से अलग अपने पुराने घर में रहता था। सिंह के मुताबिक, उसकी बहन देर रात घर से कोई सामान लेने गई तो उसने सुभाष को फंदे पर लटका हुआ देखा। भाई के शव को देख बहन ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि सुभाष का मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ और इस दौरान उसने अपनी पत्नी की कथित रूप से पिटाई कर दी थी, जिसके बाद वह दो बच्चों सहित मायके चली गई। सिंह ने बताया कि इसी से अवसाद में आकर सुभाष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article