वाराणसी

Robbers of varanasi: शौक बड़ी चीज है, मन की इच्छा पूरी करने के लिए बन गए लुटेरे, ऐसे पकड़े गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 08:29 PM IST

Varanasi Criminal Arrested: वाराणसी में दो दिन पहले हुई एक हत्या का पुलिस ने पटाक्षेप कर लिया है। पुलिस ने सात लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें से दो अपराधी लूट, छिनैती समेत कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस को अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है।

Image

महंगे शौक पूरे करने के लिए बने लुटेरे।

KEY HIGHLIGHTS
  1. जयप्रकाश नगर कॉलोनी में पशुपतिनाथ सिंह की हुई थी हत्या
  2. छित्तूपुर चंदुआ सट्टी निवासी गणेश सरोज व मनीष पांडेय को पुलिस ने भेजा जेल
  3. पांच लोगों को हिरासत में लेकर अब भी पुलिस कर रही पूछताछ

Varanasi Crime News: वाराणसी पुलिस ने जयप्रकाश नगर कॉलोनी निवासी पशुपतिनाथ हत्याकांड में दो अपराधियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने छित्तूपुर चंदुआ के रहने वाले गणेश सरोज और मनीष पांडेय को जेल भेजा है। ये दोनों पहले भी लूट, छिनैती समेत कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के सामने इन दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। गणेश सरोज और मनीष ने पुलिस को बताया कि महंगी स्पोर्ट्स बाइक एवं महंगे होटलों में खाने-पीने का शौक पूरा करने के लिए लूट, छिनैती एवं अन्य अपराध किया करते थे।

इन दोनों का कहना है कि वाराणसी के अलावा दूसरे शहरों में जाकर भी ये वारदात को अंजाम दिया करते थे। इन दोनों ने पुलिस को बताया है कि गिरोह 307 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी सभी सदस्य कहीं पर भी इकट्ठा हो जाते थे। इस बुधवार की शाम भी नरीमलपुर के मंटू सरोज, राहुल सरोज, बाबू सरोज ने मैसेज किया था, जिसके बाद पशुपतिनाथ की हत्या को अंजाम दिया गया।

हत्या में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने में जुटी है पुलिस

पुलिस ने हत्याकांड में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह का कहना है कि हत्या को अंजाम देने में शामिल अन्य अपराधियों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिरासत में लिए गए संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी आरोपियों को चिह्नित करने की कोशिश चल रही है।

मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

पशुपतिनाथ सिंह हत्याकांड में पुलिस मुख्यालय ने आरोपियों के अलावा पुलिस पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने नगर निगम चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मुख्य निरीक्षक और उप निरीक्षक को लापरवाही बरतने को लेकर निलंबित किया गया है। बता दें की सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर में पशुपतिनाथ के घर के पास दो बदमाश शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे, जिस पर उन्होंने उन दोनों को टोका था। इसके बाद दोनों ने अपने साथियों को बुलाकर पीट-पीटकर पशुपतिनाथ की हत्या कर दी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article