वाराणसी

Varanasi Airport: वाराणसी से जल्द ही कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट उड़ेगी, दिल्ली के लिए बढ़ेंगी फ्लाइट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 03:34 PM IST

Varanasi to City's Direct Flight: वाराणसी एयरपोर्ट से सफर करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एयरपोर्ट से अब कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। दो महीने बाद सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त दिल्ली के लिए फ्लाइट के फेरे बढ़ाए जाने हैं। इसको लेकर विमान कंपनियों की तैयारी चल रही है। बता दें शहरों के लिए सीधी फ्लाइट एवं दिल्ली के लिए फेरे बढ़ाने को लेकर एक साल से विचार-विमर्श हो रहा है। अब यह योजना धरातल पर उतरने की उम्मीद है।

Image

वाराणसी एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट हो रही शुरू

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • समर शिड्यूल में शहरों के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट
  • विमान कंपनियों ने शुरू की अपनी तैयारी
  • इंदौर के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट हो सकती है शुरू

Varanasi News: वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा बहाल होगी। यात्रियों को समर शिड्यूल से यह सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली से वाराणसी के बीच फ्लाइट के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसको लेकर विमान कंपनियों ने डीजीसीए को आवेदन दिया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह सेवाएं चालू हो जाएंगी।

विमान कंपनियों ने जी-20 को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इंडिगो एयरलाइन द्वारा काशी से इंदौर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। फ्लाइट संचालन की मंजूरी मिल चुकी है। वैसे अभी शिड्यूल नहीं जारी किया गया है। इन दोनों शहरों के बीच सीधी फ्लाइट होने से श्रद्धालुओं को काशी से महाकालेश्वर एवं ओमकारेश्वर जाने में काफी सहूलियत हो जाएगी।

वाराणसी से बेंगलुरु के लिए दो और फ्लाइट

वाराणसी एयरपोर्ट से अकाशा एयर बेंगलुरु के लिए समर शिड्यूल में दो फ्लाइट शुरू करेगा। फ्लाइटों का शिड्यूल आ चुका है। टिकट भी बिक चुके हैं। इसके अतिरिक्त वाराणसी से पुणे, गोवा, गोवाहाटी, जम्मू और देहरादून के बीच समर शेड्यूल में फ्लाइट संचालित की जाएगी। समर शेड्यूल में घरेलू इन उड़ानों के अलावा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी बढ़ए जाने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक समर शेड्यूल में कई देशों के लिए सीधी फ्लाइट संचालित होने की संभावना है। इसको लेकर विमान कंपनियों ने डीजीसीए से अनुमति मांगी है।

बैंकॉक के लिए भी सीधी फ्लाइट

एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि समर शिड्यूल में वाराणसी से बैंकॉक के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने की पूरी संभावना है। यह नवंबर 2022 में ही शुरू हो रहा था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से उड़ान स्थगित कर दी गई थी। इसके लिए डीजीसीए से अनुमति मिल चुकी है। मलेशिया के कुवालालमपुर के लिए भी सीधी फ्लाइट की तैयारी चल रही है। मलिंडो एयर यह सेवा शुरू करने में जुटा है। काशी से कोलंबों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। श्रीलंकन एयरलाइन इसके लिए तैयारी कर रहा है। इतना ही नहीं नेपाल के कठमांडू के लिए दो और पोखरा के लिए एक फ्लाइट शुरू होने जा रही है। बता दें इन सभी शहरों एवं देशों के लिए सीधी फ्लाइट एवं फ्लाइट शुरू करने का उद्देश्य वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देना है। वाराणसी के अलावा आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!