वाराणसी

वाराणसी में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप संचालक को अगवा कर रहे थे कार सवार, ऐसे बची जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 11:59 PM IST

Varanasi Police: वाराणसी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी दिनदहाड़े अपहरण को अंजाम देने में लगे हैं। एक कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक को अगवा करने का प्रयास किया है। अब पुलिस उन बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

Image

varanasi news

KEY HIGHLIGHTS
  1. तरना स्थित पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण की कोशिश की गई
  2. पेट्रोल पंप कर्मचारियों के पहुंचने के बाद भाग निकले कार सवार बदमाश
  3. काली रंग की कार में सवार होकर आए थे चार लोग

Varanasi News: वाराणसी शहर में एक बार फिर एक अपराधिक मामला सामने आया है। शहर के तरना (शिवपुर) स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक को गुरुवार की देर रात अगवा करने का प्रयास किया गया है। पंप पर विवाद के बाद कार सवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। जब पेट्रोल पंप के कर्मचारी वहां पहुंचे तो बदमाश वहां से फरार हो गए। थाने में शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस उक्त कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।

तरना के रहने वाले विवेकानंद सिंह गुरुवार की रात करीब 9 बजे अपने पेट्रोल पंप पर थे। इस दौरान काली रंग की एक का से चार लोग आए। यह चारों लोग नशे में धुत थे। किसी बात को लेकर बदमाशों और पेट्रोल पंप संचालक में विवाद उत्पन्न हो गया। इसके बाद ही चारों बदमाश विवेकानंद सिंह को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने दिखाया साहसमालिक को अगवा होता देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने साहस दिखाया। चार से पांच कर्मचारी बदमाशों से भिड़ गए और पंप संचालक को उनके कब्जे से छुड़वाया। इसके बाद वहां से सभी बदमाश अपनी कार में सवार होकर भाग निकले। घटना के बाबत पंप संचालक ने शिवपुर पुलिस को कॉल करके सूचना दी। इसके बाद थाने से इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने यहां सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इंस्पेक्टर का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बहुत ही जल्द अपहरण के आरोपी चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नशे में धुत थे सभी बदमाश

इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला है कि, चारों बदमाश नशे में धुत थे। पेट्रोल पंप के पास में ही रेस्टोरेंट एंड बार है, जहां से यह लोग नशा करके पंप पर पहुंचे होंगे। पूरे मामले की जांच चल रही है। गश्ती टीम को क्षेत्र में सक्रिय रहने को लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है। ताकि बदमाश आगे इस तरह की दुस्साहस नहीं करें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article