Best Place To Eat In Varanasi: क्रिसमस, नए साल या सामान्य दिनों में भी वाराणसी जाने का इरादा है तो आप यहां के फेमस डिशिज को खाना बिल्कुल ना भूलें। ये वे डिशेज हैं, जिनका स्वाद देश ही नहीं विदेशों तक पहुंचा हुआ है। इनमें से एक है- ‘दौलत की चाट’। इसे यहां के लोग ‘मलइयो’ भी कहते हैं। इसके अतिरिक्त जलेबी, संकट मोचन मंदिर का लाल पेड़ा, राम नगर की लस्सी, कचौड़ी, बादल ठंडाई, तिरंगा बर्फी, मलाई पूड़ी, बाटी-चोखा काफी फेमस हैं।
आइए हम आपको सबसे पहले दौलत की चाट यानी मलइयो से जुड़ी जानकारी देते हैं। शहर के गौदोलिया में दौलत की चाट आप खा सकते हैं। इसके अलावा गिरजाघर, मैदागिन, बांस फाटक, लंका, दशाश्वमेध घाट इलाके में भी मलाइयो की कई दुकानें हैं।
क्यों खास है दौलत की चाट
दौलत की चाट यानी मलइयो बनाने के लिए कच्चे दूध को कड़ाही में खौलाया जाता है। इसके बाद इसे रात भर खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। अगली सुबह इसको मथा जाता है, इसके बाद फिर उसमें केसर मिलाया जाता है। ताकि ये केसर का रंग ले ले। इसके बाद मिट्टी के कुल्हड़ में इसको परोसा जाता है। इसका स्वाद बेहतरीन होता है। मलइयो अब प्रमुख बाजारों में मिल जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत पक्के महल से हुई थी।कचौड़ी-जलेबी
वाराणसी के प्रसिद्ध व्यंजनों में टॉप में कचौड़ी-जलेबी है। हर सुबह-हर गली में यह आपको मिल जाएगा। लोग बड़े मन से इसे खाते हैं। यह गौदोलिया से मैदागनी या काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार की ओर बढ़ने पर बांस फाटक नाम की एक गली में सबसे बेहतर मिलेगा। आपको 80 रुपए में एक प्लेट में चार बड़ी-बड़ी कचौड़ी, आलू और चने की सब्जी और जलेबी मिलेगी। यहां अलग से जलेबी 450 रुपए प्रति किलो मिलती है। जिसका स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे।
