वाराणसी

Places to Visit in Varanasi: वाराणसी की इन जगहों को देखने के लिए विदेश तक से आते हैं लोग, जानें क्या है खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 06:55 PM IST

Best Places to Visit in Varanasi: गंगा नदी के किनारे बस वाराणसी बेहद खूबसूरत है। कई ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों से शहर सुशोभित होता है। यहां मुक्ति, अध्यात्मिक शुद्धकरण से लेकर मौज-मस्ती तक की कई जगह हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा आए दिन विदेशों से काफी संख्या में लोग यहां आते हैं।

Image

वाराणसी में ये छह जगह आपको जरूर जाना चाहिए

KEY HIGHLIGHTS
  • अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट जरूर घूमें, यहां आते हैं हजारों लोग
  • रामकिला, संकटमोचन हनुमान भी है काफी लोकप्रिय जगह
  • बीएचयू परिसर में बना नया विश्वनाथ मंदिर भी है पर्यटन स्थल

Best Places to Visit in Varanasi: वाराणसी घूमने के लिए विदेशों तक प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में हर दिन विदेशों से सैलानी आते हैं। देश के लोगों का तो इस शहर के प्रति विशेष लगाव है ही। इस नए साल पर आप वाराणसी जाने की योजना बना सकते हैं। यहां के इन छह स्थलों में घूमना भी न भूलें।

शहर में स्थित काशी विश्वनाथ धाम लोगों की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है। दुनिया के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ धाम भी है। भगवान के दर्शन करने के लिए लाखों लोग आते हैं। सावन महीने में यहां जबरदस्त भीड़ उमड़ती है। इसके अतिरिक्त हर साल एक जनवरी को भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों लोग आते हैं। ऐसी भी मान्यता है की लोगों को वाराणसी घूमने की शुरुआत इस मंदिर में दर्शन के बाद करनी चाहिए।

अस्सी घाट

महान कवि तुलसीदास का जिस जगह निधन हुआ था, वह अस्सी घाट है। पर्यटकों के लिए इसका दक्षिणी घाट सबसे पसंदीदा है। इस घाट पर घूमने के लिए लोग काफी संख्या में हर दिन आते हैं। त्योहारों पर यह जगह सैलानियों से भर जाती है। अस्सी और गंगा नदियों के संगम पर अस्सी घाट अवस्थित है। यहां पीपल के एक पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है। अस्सी घाट पर सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भूत नजारा दिखता है। घाट पर हर दिन सुबह के समय भव्य गंगा आरती आयोजित होती है। इसे देखने के लिए लोगों काफी देर तक इंतजार भी करते हैं।

रामनगर किला

तुलसी घाट से गंगा नदी पार 1950 में रामनगर किला बनाया गया था। यह पेलू भीरू सिंह महाराजा का था। इस किले में वेद व्यास मंदिर, राजा का निवास स्थान और स्थानीय इतिहास को संग्रहित करने के लिए एक संग्रहालय बना हुआ है। शहर में संकटमोचन हनुमान मंदिर भी है। यह अस्सी घाट के किनारे है। 1900 दशक में स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय ने यह मंदिर बनवाया था। मंदिर भगवान राम और हनुमान का है। यहां चढ़ने वाला लड्डू स्थानीय लोगों में काफी प्रसिद्ध है।

नया विश्वनाथ मंदिर भी लोकप्रिय जगह

बनारस हिंदू विश्वविद्यलय के अंदर नया विश्वनाथ मंदिर बनाया गया है। यहां हर दिन हजारों लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। बिड़ला परिवार, जो देश का बड़ा उद्योगपति घराना है उसने यह मंदिर बनवाया है। इस जगह सात अलग-अलग मंदिर हैं। सभी हिस्से बेहतर खूबसूरत है। वाराणसी आने पर यहां गए बिना आपकी यात्रा अधूरी रह जाएगी।

दशाश्वमेध घाट

भगवान ब्रह्मा द्वारा दशा अश्वमेध यज्ञ किया गया था। उसी के नाम पर यह गंगा घाट है। यहां हर दिन कई तरह के अनुष्ठान होते हैं। हर शाम भव्य गंगा आरती भी की जाती है। यह आरती देश भर में प्रसिद्ध है। इसे देखने के लिए वाराणसी के स्थानीय लोग, सैलानियों के अलावा आसपास के जिलों के भी लोग आते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!