शहर

यात्रियों के लिए खुशखबरी! 2 मई से इस रूट पर रोज चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग और पूरा रूट

Amrit Bharat Express: बनारस से पुणे के बीच चलने वाली अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 मई से शुरू हो रही है। यह ट्रेन किफायती किराए और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव देगी।

Image

बनारस-पुणे के बीच नई ट्रेन की शुरुआत

Photo : PTI

Amrit Bharat Express: उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब बनारस से पुणे (Varanasi to Pune Train) तक यात्रा करना पहले से ज्यादा आसान और सस्ता हो जाएगा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है। इसके बाद रेलवे ने इस ट्रेन का नियमित टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह ट्रेन 2 मई से रोजाना चलना शुरू करेगी। गाड़ी संख्या 22589 बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस हर दिन शाम 6:15 बजे बनारस से चलेगी और रात 8:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

प्रयागराज और बनारस के लोगों को पुणे जाने में मिलेगी काफी सुविधा

इसके बाद यह ट्रेन फतेहपुर, कानपुर, उरई और झांसी जैसे स्टेशनों से होकर अगले दिन रात करीब 12:10 बजे पुणे के हडपसर स्टेशन पहुंचेगी। इससे प्रयागराज और बनारस के लोगों को पुणे जाने में काफी सुविधा मिलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22590 हडपसर से बनारस के लिए 4 मई से रोजाना सुबह 7:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:30 बजे प्रयागराज और दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचेगी। इस ट्रेन को खासतौर पर आम यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह नॉन-एसी ट्रेन है, लेकिन इसमें कई अच्छी सुविधाएं दी गई हैं। इसमें कुल 22 कोच हैं, जिनमें स्लीपर और सामान्य डिब्बे शामिल हैं।

प्रयागराज से पुणे तक का किराया लगभग 820 रुपये

किराया भी काफी किफायती रखा गया है। प्रयागराज से पुणे तक का किराया लगभग 820 रुपये है। ट्रेन में सुरक्षा और आराम दोनों का ध्यान रखा गया है। इसमें आधुनिक कवच सुरक्षा प्रणाली और बेहतर ब्रेक सिस्टम लगाया गया है। साथ ही, सीटों के पास मोबाइल चार्जिंग, पानी रखने की जगह और छोटे टेबल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साफ-सफाई के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो यह ट्रेन आम लोगों के लिए एक सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा विकल्प साबित होगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article