भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन है और वंदे भारत एक्सप्रेस ने इस लाइफलाइन को नया रंग-रूप और तेजी दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश की सबसे साफ और तेजी से चलने वाली ट्रेनें हैं। वंदे भारत को साल 2019 में पहली बार चलाया गया था और इन 6 वर्षों में वंदे भारत ने काफी लंबा सफर तय कर लिया है। वंदे भारत के साथ भारतीय रेलवे ने एक नए युग में कदम रखा और आज यह ट्रेनें तेज और सुरक्षित सफर का दूसरा नाम बन गई हैं। चलिए जानते हैं इस समय देश में कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में सब कुछ -
पूरी तरह से मेक इन इंडिया
वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' हैं। इनका डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सब कुछ पूरी तरह से भारत में ही हुआ है। वंदे भारत देश के लिए सिर्फ तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि देश अपने टैलेंट और संसाधनों का उपयोग करके आधुनिक, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में सक्षम है।
भले ही आपको बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली से वाराणसी जाना हो या माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए दिल्ली से जम्मू जाना हो, वंदे भारत आपकी यात्रा की साथी है। वंदे भारत को RDSO ने डिजाइन किया है और इन ट्रेनों को इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) चेन्नई में तैयार किया गया है। बता दें कि ICF भारतीय रेलवे की एक सब्सीड्री कंपनी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रेनों में आराम, स्पीड और समय पर पहुंचने के मामले में नए कीर्तिमान गढ़े हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस के कुछ पॉपुलर रूट
वंदे भारत ट्रेनें अब देश के लगभग हर कोने में चल रही हैं। यह न सिर्फ मेट्रो सिटीज यानी महानगरों को जोड़ रही हैं, बल्कि धार्मिक स्थलों और राज्यों की राजधानी के साथ ही आर्थिक गलियारों को भी आपस में कनेक्ट कर रही हैं। बात वंदे भारत एक्सप्रेस के कुछ पॉपुलर रूट्स की करें तो उनमें दिल्ली से वाराणसी, मुंबई से गांधीनगर, चेन्नई से मैसूरू, पटना से हावड़ा, दिल्ली से जम्मू, दिल्ली से अयोध्या शामिल हैं। वंदे भारत ट्रेनों को ऐसे रूट्स पर चलाया जा रहा हैं, जहां पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है। वंदे भारत ट्रेनों के रूट इस तरह से तय किए गए हैं कि ट्रेन उसी दिन वापस लौट सकें।

वंदे भारत ने भारतीय ट्रेनों की रूप-रेखा बदलकर रख दी
वो पहली वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार लगातार हो रहा है। हर कुछ महीनों में किसी नए रूट पर वंदे भारत की घोषणा होती है। वंदे भारत की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को दिल्ली और वाराणसी के बीच हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया था।
अभी कितनी वंदे भारत चल रही हैं?
देश में अभी कुल 144 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। यानी भारतीय रेलवे के नेटवर्क में कुल 72 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें देश के अलग-अलग शहरों में लोगों को सेवाएं दे रही हैं। देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, मुंबई, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, विशाखापट्टनम, चेन्नई, कोयंबटूर, पटना, गया, रांची, कोलकाता जैसे शहर वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़े हैं।
| S.No. | वंदे भारत ट्रेन का नाम | ट्रेन नंबर अप और डाउन |
| 1 | Varanasi - New Delhi Vande Bharat Express | 22435/22436 |
| 2 | New Delhi - Shri Mata Vaishno Devi Katra Vande Bharat Express | 22439/22440 |
| 3 | Mumbai Central - Gandhinagar Capital Vande Bharat Express | 20901/20902 |
| 4 | New Delhi - Amb Andaura Vande Bharat Express | 22447/22448 |
| 5 | MGR Chennai Central - Mysuru Vande Bharat Express | 20607/20608 |
| 6 | Bilaspur - Nagpur Vande Bharat Express | 20825/20826 |
| 7 | Howrah-New Jalpaiguri Vande Bharat Express | 22301/22302 |
| 8 | Visakhapatnam-Secunderabad Vande Bharat Express | 20833/20834 |
| 9 | Mumbai CSMT-Solapur Vande Bharat Express | 22225/22226 |
| 10 | Mumbai CSMT-Sainagar Shirdi Vande Bharat Express | 22223/22224 |
| 11 | Rani Kamalapati-Hazrat Nizamuddin Vande Bharat Express | 20171/20172 |
| 12 | Secunderabad-Tirupati Vande Bharat Express | 20701/20702 |
| 13 | MGR Chennai Central-Coimbatore Vande Bharat Express | 20643/20644 |
| 14 | Ajmer-Chandigarh Vande Bharat Express | 20977/20978 |
| 15 | Kasaragod-Thiruvananthapuram Vande Bharat Express | 20633/20634 |
| 16 | Howrah-Puri Vande Bharat Express | 22895/22896 |
| 17 | Anand Vihar Terminal-Dehradun Vande Bharat Express | 22457/22458 |
| 18 | New Jalpaiguri-Guwahati Vande Bharat Express | 22227/22228 |
| 19 | Mumbai CSMT-Madgaon Vande Bharat Express | 22229/22230 |
| 20 | Patna-Ranchi Vande Bharat Express | 22349/22350 |
| 21 | KSR Bengaluru - Dharwad - KSR Bengaluru | 20661/20662 |
| 22 | Rani Kamalapati - Rewa - Rani Kamalapati | 20173/20174 |
| 23 | Indore - Nagpur - Indore | 20911/20912 |
| 24 | Jodhpur - Sabarmati - Jodhpur | 12461/12462 |
| 25 | Gorakhpur - Prayagraj - Gorakhpur | 22549/22550 |
| 26 | Udaipur City - Jaipur - Udaipur City | 20979/20980 |
| 27 | MGR Chennai Central - Vijayawada - MGR Chennai Central | 20677/20678 |
| 28 | Chennai Egmore - Tirunelveli - Chennai Egmore | 20665/20666 |
| 29 | Kacheguda - Yesvantpur - Kacheguda | 20703/20704 |
| 30 | Howrah - Patna - Howrah | 22347/22348 |
| 31 | Howrah - Ranchi - Howrah | 20897/20898 |
| 32 | Rourkela - Puri - Rourkela | 20835/20836 |
| 33 | Mangaluru - Thiruvananthapuram - Mangaluru | 20631/20632 |
| 34 | Ahmedabad - Okha - Ahmedabad | 22925/22926 |
| 35 | Varanasi - New Delhi - Varanasi | 22415/22416 |
| 36 | Ayodhya Cantt - Anand Vihar Terminal - Ayodhya Cantt | 22425/22426 |
| 37 | New Delhi - Shri Mata Vaishno Devi Katra - New Delhi | 22477/22478 |
| 38 | Delhi - Amritsar - Delhi | 22487/22488 |
| 39 | Bengaluru Cantt - Coimbatore - Bengaluru Cantt | 20641/20642 |
| 40 | Madgaon - Mangaluru Central - Madgaon | 20645/20646 |
| 41 | Jalna - Mumbai CSMT - Jalna | 20705/20706 |
| 42 | Kalaburagi - SMVT Bengaluru - Kalaburagi | 22231/22232 |
| 43 | New Jalpaiguri - Patna - New Jalpaiguri | 22233/22234 |
| 44 | Lucknow - Dehradun - Lucknow | 22545/22546 |
| 45 | Mumbai - Ahmedabad - Mumbai | 22961/22962 |
| 46 | Mysuru - MGR Chennai Central - Mysuru | 20663/20664 |
| 47 | Khajuraho - Hazrat Nizamuddin - Khajuraho | 22469/22470 |
| 48 | Secunderabad - Visakhapatnam - Secunderabad | 20707/20708 |
| 49 | Ranchi - Varanasi - Ranchi | 20887/20888 |
| 50 | Bhubaneswar - Visakhapatnam - Bhubaneswar | 20841/20842 |
| 51 | Patna - Gomti Nagar (Lucknow) - Patna | 22345/22346 |
| 52 | Chennai Egmore - Nagercoil - Chennai Egmore | 20627/20628 |
| 53 | Madurai - Bengaluru Cantt - Madurai | 20671/20672 |
| 54 | Lucknow Charbagh - Meerut - Lucknow Charbagh | 22489/22490 |
| 55 | Udaipur - Agra Cantt - Udaipur | 20981/20982 |
| 56 | Tatanagar - Patna via Gomoh (Route 1) | 20893/20894 |
| 57 | Tatanagar - Patna via Gomoh (Route 1) | 21895/21896 |
| 58 | Tatanagar - Patna via Barkakana (Route 2) | 21893/21894 |
| 59 | Tatanagar - Brahmapur - Tatanagar | 20891/20892 |
| 60 | Howrah - Rourkela - Howrah | 20871/20872 |
| 61 | Howrah - Gaya - Howrah | 22303/22304 |
| 62 | Howrah - Bhagalpur - Howrah | 22309/22310 |
| 63 | Deoghar - Varanasi - Deoghar | 22499/22500 |
| 64 | SSS Hubballi - Pune - SSS Hubballi | 20669/20670 |
| 65 | SCSMT Kolhapur - Pune - SCSMT Kolhapur | 20673/20674 |
| 66 | Banaras - Agra Cantt - Banaras | 20175/20176 |
| 67 | Nagpur - Secunderabad - Nagpur | 20101/20102 |
| 68 | Durg - Visakhapatnam - Durg | 20829/20830 |
| 69 | Sabarmati - Veraval - Sabarmati | 26901/26902 |
| 70 | Shri Mata Vaishno Devi Katra - Srinagar - Shri Mata Vaishno Devi Katra | 26401/26402 |
| 71 | Shri Mata Vaishno Devi Katra - Srinagar - Shri Mata Vaishno Devi Katra | 26403/26404 |
| 72 | Patliputra - Gorakhpur - Patliputra | 26501/26502 |
वंदे भारत में कितने की टिकट?
वंदे भारत एक्सप्रेस में दो तरह की बैठने की व्यवस्था है। इसमें एसी चेयर कार में किराया 1100 से 1700 के बीच है। जबकि एक्जक्यूटिव क्लास में सफर के लिए आपको 2300 से 3300 के बीच किराया चुकाना पड़ता है। वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकट में भोजन पहले से शामिल रहता है, अगर आप नहीं लेना चाहते तो आप टिकट बुक करते समय इसे हटा सकते हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे तक होती है। सबसे तेज वंदे भारत रानी कमलापति (हबीबगंज) से हजरत निजामुद्दीन रूट पर वंदे भारत ने 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की है। दिल्ली-वाराणसी रूट पर अधिकतम औसत स्पीड 95 किमी प्रति घंटे तक गई है, जबकि सबसे धीमी रफ्तार कोयंबटूर से बेंगलुरू कैंट के बीच 58 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का वंदे भारत एक्सप्रेस का रिकॉर्ड है।
वंदे भारत एक्सप्रेस का सबसे लंबा और छोटा रूट
वंदे भारत एक्सप्रेसवे का सबसे लंबा रूट राजधानी नई दिल्ली से वाराणसी के बीच है, जो 296 किमी लंबा है। जबकि गोरखपुर और लखनऊ के बीच 296 किमी लंबा रूट वंदे भारत का सबसे छोटा रूट है। एक स्टैंडर्ड वंदे भारत एक्सप्रेसवे में कुल 16 कोच होते हैं, जिसमें से 14 एसी चेयर कार और 2 एक्जक्यूटिव क्लास कोच होते हैं। हर एक 16 कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस में 1128 यात्रियों के बैठने की सुविधा होती है। इसमें दो एक्जक्यूटिव क्लास कोच में 52-52 यात्रियों के लिए जगह होती है। इसमें सीटें रिक्लाइन होने के साथ ही रोटेट भी हो जाती हैं। जबकि एसी चेयर कार के हर कोच में 78 यात्रियों के बैठने की जगह होती है। पहले और अंतिम कोच में 44-44 यात्री बैठ सकते हैं।
