शहर

उत्तराखंड में आज भी बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश Alert; जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इन दिनों मॉनसून की गति धीमी पड़ती नजर आ रही है। लेकिन जन्माष्टमी पर मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने आज और कल यहां पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। आइए जानें कैसा रहेगा इस हफ्ते उत्तराखंड का मौसम-

Image

उत्तराखंड का मौसम

Photo : iStock

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर इलाकों में मौमस शुष्क बना रहा है। वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिसमें पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और मैदानी इलाकों में कहीं कहीं बारिश का सिलसिला बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

आज कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार 26 अगस्त को राज्य के देहरादून, उत्तराकाशी, जमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, टिहड़ी, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौड़ागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी लगाया गया है। इसके अलावा हरिद्वार,उधम सिंह नगर सहित दूसरे मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल 27 अगस्त को भी उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही 28 अगस्त बुधवार को राज्य के 13 इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिसे लेकर इन 13 राज्यों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 अगस्त पर्वतीय और इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट भी लगाया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article