Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते दिनों कमजोर हुए मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह जलभराव से लोगों को बाहर आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित है। मौसम विभाग ने इस बीच राजस्थान में बाारिश के विभिन्न प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार 5 जिलों में रेड अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आइए आपको बताएं किस जिले में विभाग ने कौन सा अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के 5 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान में विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के 5 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सिरोही, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और उदयपुर शामिल हैं। इस दौरान लोगों को कम से कम बाहर निकलने के लिए और घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
राजस्थान के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने प्रदेश के 11 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बाड़मेर, जालौर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर और बारां शामिल हैं। इन जिलों में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान के इन जिलों में जारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें से 4 जिले जोधपुर, नागौर, जयपुर और टोंक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, बूंदी, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
कल कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बाड़मेर, पाली राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में बहुत भारी बारिश बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जोधपुर, बारां, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
