शहर

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में शुक्रवार को होगा मतदान, पूरे राज्य में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को देखते हुए राज्य सरकार ने 19 अप्रैल को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में छुट्टी की घोषणा की गई है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने उत्तराखंड के सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों/शैक्षिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव

बता दें कि उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में ही मतदान होना है। इनमें गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीटें शामिल हैं। इन पांचों सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी किस्मत शुक्रवार को ईवीएम में बंद हो जाएगी। वहीं, उत्तराखंड के 83,37,914 मतदाता इन उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

चुनाव में जुटे हजारों कर्मी

राज्य में सकुशल और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए 55 हजार सरकारी कर्मचारी जुटे हैं। इसके साथ ही चुनाव कार्य में 40 हजार पुलिस कर्मी, होमगार्ड के जवान लगाए गए हैं। इसके अलावा 65 कंपनी केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए हैं। चुनाव में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न हो इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं।

सीमाओं पर बढ़ी चौकसी

बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को चुनाव प्रचार थम गया और राज्य में निगरानी बढ़ा दी गई। साथ ही दूसरे राज्य से जुड़ी सीमाओं पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। चुनाव आयोग का साफ निर्देश है कि चुनाव से संबंधित कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article