शहर

Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, Red Alert जारी, जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के बाद लगातार तेज बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में भारी तो कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। कल शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं विभाग ने 6 और 7 जुलाई को कई इलाकों भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानें मौसम का हाल-

Image

उत्तराखंड का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड का मौसम
  • Red Alert जारी
  • 6 से 7 जुलाई को भारी बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update: देश भर में मॉनसून की दस्तक के बाद झमाझम बारिश हो रही है। कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जहां मॉनसून की बारिश से हाल बेहाल है। इन राज्यों में मॉनसून की बारिश के साथ ही तेज आंधी और तूफान भी आया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश को देखते हुए नदियों और तालाबों और झरनों से दूर रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड में शुक्रवार 5 जुलाई को भी कई जिलों में तेज बारिश हुई है। वहीं विभाग ने आज भी यहां तेज बारिश के आसार जताए हैं। विभाग ने बताया कि आज और कल 6 जुलाई को कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटे के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 6 और 7 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग के मुताबिक कुमाऊं क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में इन दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में तेज और हल्की बारिश देखने को मिलेगी। उत्तराखंड के चमौली,कुमाऊं , पौड़ी में 7 तारीख को इन जिलों में भारी बारिश होगी।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

इसरे साथ ही गढ़वाल के अधितकर हिस्सों में भी इस दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आम लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। खासकर 24 से 48 घंटे के बीच फिलहाल आवागमन अगर जरूरी हो तभी करें अन्यथा सुरक्षित स्थान पर ही पर रहें। विभागन ने भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

नदी, नालों और झरनों से रहें दूर

विभाग के मुताबिक जिस तरह से भारी बारिश के चलते नदी, नाले इन दिनों उफान पर है उसको लेकर भी मौसम विभाग ने नदी नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। वहीं बहुत जरूरी हो तो ही 6 जुलाई को बाहर जाएं। जिताना संभव हो अपने आप को सुरक्षित रखें और सावधानी बरतें।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article