शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (28 Jan 2026) UP Weather Today: यूपी में मौसम का कहर; बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट, लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 Jan 2028: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है और ठंड के साथ बारिश व कोहरे का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आज 28 जनवरी को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं तापमान में गिरावट और अगले दिन से घने कोहरे के चलते ठिठुरन और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

UP Weather Today

यूपी में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (28 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में बादल सक्रिय रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में वज्रपात की आशंका को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम में इस बदलाव के चलते 28 जनवरी से अधिकतम तापमान में 3–4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3–5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इसके बाद 29 जनवरी से मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 29 जनवरी की सुबह और रात के समय राज्य के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। तापमान में बहुत बड़ा बदलाव भले न हो, लेकिन आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ने का असर महसूस किया जा सकता है।

मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या समेत आसपास के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर,लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती,बाराबंकी,संत कबीर नगर, महाराजगंज,देवरिया और गोरखपुर में मध्यम से लेकर भारी बारिश की भी संभावना है।

राजधानी लखनऊ के तापमान का पूर्वानुमान

दिनअधिकतम तापमान )न्यूनतम तापमान (°)
बुधवार2314
गुरुवार2313
शुक्रवार2312
शनिवार2413

इन इलाकों में रहेगा घना कोहरा

वहीं, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा?

कल के मौसम की बात करें तो देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर के साथ-साथ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं सहित आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article