शहर

UP Weather: यूपी में सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, घना कोहरा बना मुसीबत; आज 38 जिलों में अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 December-2025 लखनऊ, कानपुर, आगरा, अयोध्या में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के लोग घने कोहरे और ठंड की दोहरी मार झेल रहे हैं। खासतौर से रात के समय कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं दिन में धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से तापमान गिरने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 December-2025: उत्तर प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है। साथ ही कोहरा भी कहर बरपा रहा है। सोमवार को घने कोहरे के कारण प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद और आगरा में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। इसके अलावा इटावा, अलीगढ़ और वाराणसी में भी विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। सोमवार को यूपी में सर्द पछुआ हवाएं फिर से चलने लगी। जिसके कारण रात के समय गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। इस दौरान सबसे ठंडा शहर इटावा दर्ज किया गया। आज भी कई जिले घने कोहरे की चपेट में रहेंगे।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। घने कोहरे को लेकर 38 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आगरा, इटावा, प्रयागराज और मिर्जापुर में अत्यधिक कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिन में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। जिससे कोहरे का प्रभाव भी कम होगा।

यूपी के इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद,संभल, बंदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुरी खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, मैनपुरी, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदासनगर और सौनभद्र।

यूपी में 5 सबसे ठंडे शहर

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद कानपुर नगर में 7.2 डिग्री, मुजफ्फरनगर में 7.4 डिग्री, बाराबंकी में 8 डिग्री और प्रयागराज में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान बहराइच में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद आजमगढ़ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री, गोरखपुर में 25.9 डिग्री, फुरसतगंज में 25.7 डिग्री और अयोध्या में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article