Uttar Pradesh Road Safety Drive: उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 9 मई से 14 जून तक चले इस राज्यव्यापी अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 76 हजार से ज्यादा चालान काटे गए और और करीब 56 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने, ध्वनि प्रदूषण, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना वाहन चलाने और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश
नशे में ड्राइविंग से लेकर हूटरबाजी तक, सभी पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 10,24,030 वाहनों की जांच की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने के 13,431, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न या हूटर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के 28,477, बिना हाई सिक्योरिटी पंजीकरण प्लेट के वाहन चलाने के 33,616 और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के 930 मामलों में कार्रवाई हुई। कुल 76,454 चालान काटे गए और 56.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -RSS पंजीकरण विवाद पर गरमाई राजनीति; मोहन भागवत ने दिया जवाब, कहा- संघ कुछ भी नहीं छिपाता, हम खुलेआम काम करते हैं
डीजीपी के निर्देश पर चलाया गया सड़क सुरक्षा अभियान
पुलिस ने बताया कि यह अभियान डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए शुरू किया गया था। अभियान एडीजी (ट्रैफिक निदेशालय) की देखरेख में चलाया गया, जिसमें जिला यातायात अधिकारी, क्षेत्राधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सहयोग किया।
(इनपुट - भाषा)
