लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में अवैध कब्जों को लेकर माफिया को चेताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन को लोक कल्याण के कामों में इस्तेमाल किया जाएगा और जो भी इसको हथियाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जाएगा। दावा किया कि उनकी सरकार में प्रदेश प्रदेश को माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त बनाकर डर का माहौल खत्म किया है।,
सीएम योगी ने संबोधन में कहा कि सरकार के पास जो भूमि है, उसका उपयोग लोक कल्याण के लिए होना चाहिए। यदि उस पर कोई व्यक्ति विशेष कब्जा करता है, तो वह उसका दुरुपयोग करता है, इसलिए सरकारी भूमि का उपयोग विकास परियोजनाओं के लिए किया जाना चाहिए।
माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि प्रदेश को माफिया मुक्त, गुंडा मुक्त, दंगा मुक्त और कर्फ्यू मुक्त बनाया गया है, जिसके कारण राज्य अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार, जब विकास होता है, तो रोजगार के अवसर अपने आप पैदा होते हैं और यह विकास की प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है
सीएम ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो इसके लिए कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। सड़कों के सुधार के कारण यात्रा के समय में कमी आई है, जिससे लोग कम समय और कम खर्च में अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
कहा कि गोरखपुर से वाराणसी पहले इस मार्ग पर 4-5 घंटे लगते थे, लेकिन अब फोर-लेन कनेक्टिविटी के कारण यह दूरी मात्र ढाई घंटे में पूरी की जा सकती है। वहीं, गोरखपुर से लखनऊ जाने में 8 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब महज तीन घंटे में दोनों शहरों के बीच सफर पूरा हो रहा है।
विकास का महत्व
उन्होंने जोर दिया कि सरकार केवल दूरी ही नहीं घटाती, बल्कि बचा हुआ समय और गति लोगों के विकास और रोजगार सृजन में लगाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि "विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता।
